विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस हिरासत में प्रणव सिंह चैंपियन

Spread the love

उत्तराखंड के रूड़की में रविवार को जमकर गोलीबारी हुई। पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन ने खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर जाकर न सिर्फ मारपीट की, बल्कि गोलीबारी की है। Pranav Singh Champion Arrested इसका वीडियो भी सामने आया है। भाजपा के पूर्व विधायक चैंपियन और उनके समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उन्हे देहरादून से रुड़की लेकर पहुंची है। रविवार को चैंपियन और उनके समर्थक बड़ी संख्या में उमेश कुमार के कार्यालय पर पहुंचे और जमकर तोड़फोड़ करते हुए समर्थकों से मारपीट कर दी। आरोप है कि इस दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग भी की गई है। कुछ देर बाद विधायक उमेश कुमार भी वहां पहुंच गए।

बता दें कि पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन और खानपुर विधायक उमेश कुमार में बीते लंबे समय से जुबानी जंग चल रही है। दोनों अक्सर एक-दूसरे पर कटाक्ष करते हुए नजर आ रहे है। लेकिन अब बात गाली गलौज और मारपीट व गोलीबारी तक पहुंच गई हैं। इसकी जानकारी खुद खानपुर विधायक उमेश ने दी है। उमेश कुमार ने खुद पुलिस को इस बात की शिकायत दी है। एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि रुड़की में पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन ने वर्तमान विधायक उमेश कुमार के कार्यालय में फायरिंग की। इसका वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने तत्काल मामले का संज्ञान लिया है। वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।