Dehradun में सितारों का जमावड़ा!। CM Dhami । Sourav Joshi । Urvashi Rautela । Raghav Juyal

Spread the love

दोस्तो, देहरादून में एक मंच और उत्तराखंड के चमकते सितारों का जमावड़ा! यूट्यूबर सौरव जोशी, बॉलीवुड स्टार उर्वशी रौतेला और डांसिंग सेंसेशन राघव जुयाल—सभी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ खास मुलाकात करने! लेकिन सबसे दिलचस्प बात तब हुई, जब सौरव जोशी ने खुद को CM धामी का फैन बताया और उनसे उनकी जिंदगी के संघर्षों पर सवाल पूछ लिया! आखिर मुख्यमंत्री ने क्या जवाब दिया? उर्वशी और राघव ने देवभूमि के लिए क्या संदेश दिया? और इन्फ्लुएंसर्स से CM धामी ने क्यों कहा—उत्तराखंड को ग्लोबल बनाओ? देखिए, सितारों से सजे इस खास मंच की पूरी कहानी! दोस्तो जब यूट्यूब की दुनिया का बेताज बादशाह, बॉलीवुड का सबसे ग्लैमरेस चेहरा और डांस व एक्टिंग का उस्ताद एक साथ एक मंच पर देवभूमि के ‘कप्तान’ के सामने बैठें, तो नजारा देखने लायक होता है! जी हां, राजधानी देहरादून गवाह बनी एक ऐसे ऐतिहासिक लम्हे की, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने सजे थे उत्तराखंड की धरती के वो कोहिनूर, जिन्होंने पूरी दुनिया में राज्य का नाम रोशन किया है! ‘शाइनिंग स्टार्स ऑफ उत्तराखंड’ कार्यक्रम में देश के सबसे बड़े व्लॉगर सौरभ जोशी ने जब सीएम धामी से उनकी लाइफ जर्नी पूछी, तो माहौल देखने लायक था! वहीं बॉलीवुड सनसनी उर्वशी रौतेला और वर्सेटाइल एक्टर राघव जुयाल ने भी मंच से देवभूमि की तरक्की और संस्कृति को लेकर बड़ा बयान दे दिया! क्या हुआ इस महा-संवाद में और कैसे डिजिटल क्रांति से बदलेगा पहाड़ का नसीब?

दोस्तो उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति, लोकगीत, लोकनृत्य और पहाड़ों की खूबसूरत वादियों को अब डिजिटल मीडिया के जरिए वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिलने जा रही है। देहरादून में आयोजित ‘शाइनिंग स्टार्स ऑफ उत्तराखंड-2026’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की उन जानी-मानी हस्तियों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से खुलकर दिल की बात की, जो करोड़ों युवाओं के रोल मॉडल हैं। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि कंटेंट क्रिएटर्स राज्य के अनछुए पर्यटन स्थलों, स्थानीय उत्पादों और ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड को पूरी दुनिया में प्रमोट करने के सबसे बड़े माध्यम बन सकते हैं। दोस्तो इस कार्यक्रम का सबसे बड़ा और दिलचस्प आकर्षण रहे यूट्यूब पर करोड़ों दिलों पर राज करने वाले सौरभ जोशी। सोशल मीडिया के सबसे बड़े क्रिएटर्स में शुमार सौरभ जोशी मुख्यमंत्री धामी के जबरदस्त फैन निकले। मंच से बातचीत के दौरान सौरभ जोशी ने बेहद आत्मीयता से सीएम धामी से कहा—‘सर, मैं आपके वीडियो बहुत देखता हूं और आपको इंस्टाग्राम पर फॉलो भी करता हूं!’ इतना ही नहीं, सौरभ ने मुख्यमंत्री से उनकी खुद की लाइफ जर्नी और कड़े संघर्षों को लेकर एक दिलचस्प सवाल भी पूछ डाला। मुख्यमंत्री ने भी बेहद बेबाकी और सहजता से उनके सवालों के जवाब दिए और सौरव जोशी की क्रिएटिविटी की जमकर तारीफ की।

दोस्तो इसी मंच पर जब बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने अपनी बात रखी, तो पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। कोटद्वार से ताल्लुक रखने वाली उर्वशी रौतेला ने मंच से उत्तराखंड की देवतुल्य जनता, महिला सशक्तिकरण और यहां के पर्यटन पर अपनी गहरी भावनाएं व्यक्त कीं। उर्वशी ने कहा कि उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग और कला की असीम संभावनाएं हैं और धामी सरकार जिस तरह से कलाकारों को मंच दे रही है, उससे आने वाले समय में देवभूमि बॉलीवुड का सबसे बड़ा हब बनेगी। उन्होंने राज्य की जड़ों से जुड़े रहने और रिवर्स माइग्रेशन (पहाड़ों की ओर वापसी) पर भी अपने विचार साझा किए। दोस्तो इसके बाद बारी थी उत्तराखंड की माटी के लाल, बेहतरीन डांसर और फिल्म ‘किल’ से अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले राघव जुयाल की. देहरादून के ही रहने वाले राघव जुयाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने देवभूमि के पारंपरिक लोकगीतों, लोकनृत्यों और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने पर जोर दिया। राघव ने मुख्यमंत्री के विजन की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड अपनी जड़ों से जुड़कर ही विकास की नई ऊंचाइयों को छू सकता है। राघव के इस बयान ने वहां मौजूद सभी युवा क्रिएटर्स में एक नया जोश भर दिया कि वे अपनी कला के माध्यम से राज्य के विकास में अपना योगदान दें। दोस्तो इस महा-मंच ने यह साबित कर दिया है कि पहाड़ का युवा अब केवल रील बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि वो अपनी क्रिएटिविटी से राज्य की तस्वीर बदलने की ताकत रखता है। मुख्यमंत्री धामी ने सभी शाइनिंग स्टार्स को बधाई दी और उनके साथ मिलकर उत्तराखंड को देश का नंबर वन राज्य बनाने का संकल्प लिया। देवभूमि के इन चमकते सितारों और सीएम धामी के इस अनूठे संवाद पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं और वीडियो को शेयर करना न भूलें।