उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल का जवान ड्यूटी के दौरान शहीद, 12 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि

थराली में नायक सूबेदार उमेद सिंह का आज उनके पैतृक घाट पर अंतिम संस्कार किया गया है। उमेद सिंह को उनके 12 वर्षीय बेटे ने मुखाग्नि दी है।

Share

14 गढ़वाल राइफल में तैनात जवान उम्मेद सिंह नेगी लेह लदाख में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। उम्मेद सिंह चमोली जिले के विकास खंड थराली के सुनला गांव का निवासी है। Umed Singh funeral ग्राम प्रधान सुनला राखी देवी ने बताया कि सुनला, थराली गॉव के उम्मेद सिंह नेगी उम्र 42 वर्ष पुत्र भूपाल सिंह 14 गढ़वाल में भर्ती थे और वर्तमान मे जम्मू कश्मीर के लैह लद्दाख में ड्यूटी पर तैनात थे, अचानक ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। जानकारी के अनुसार, जवान की हृदय गति रुकने से मृत्यु हुई है जिसकी सूचना मंगलवार देर सायं उनके परिजनों को प्राप्त हुई है। शहीद की सूचना प्राप्त होते ही उनके ग्रह क्षेत्र पिंडर घाटी में शोक की लहर छा गई वहीं शहीद के घर में मातम पसर गया है।

जवान उमेद सिंह की अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए और नायक सुबेदार उमेद सिंह अमर रहें के नारे लगाए गए। जवान उमेद सिंह के 12 वर्षीय बेटे ध्रुव ने उनको मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के दौरान प्रशासन की ओर से राजस्व निरीक्षक जगदीश प्रसाद गैरोला और थराली पुलिस की ओर से एसआई योगेश बिष्ट ने जवान उमेद सिंह को श्रद्धांजलि दी। अंतिम संस्कार के दौरान सभी की आंखों में आंसू थे। जवान उमेद सिंह के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। तमाम जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने जवान को श्रद्धांजलि दी। इससे पहले, जब जवान का शव थराली पहुंचा, तो स्थानीय व्यापारियों ने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद कर जवान उमेद सिंह को श्रद्धांजलि दी।