राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए भगवान बद्री-केदार के दर्शन, पुनर्निर्माण कार्यों की करी सराहना

Share

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने आज केदारनाथ धाम पहुंचकर भगवान केदारनाथ के दर्शन किए। Uttarakhand Chardham Yatra 2025 इस अवसर पर उन्होंने मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक कर पूजा-अर्चना की तथा समस्त देश व प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि शिवभक्त से बड़ा इस संसार में कोई नहीं है। केदारघाटी के कण-कण में भगवान शिव का वास है। यहां के पर्वतों में भगवान शिव की छवि स्पष्ट रूप से दृष्टिगोचर होती है। इस दिव्य भूमि पर कदम रखते ही मन ध्यानमग्न हो जाता है।

इस दौरान राज्यपाल ने केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण और विकास कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) सोमवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। बता दें कि चारधाम यात्रा को लेकर भक्तों में खासा उत्साह है। चारधाम में 189212 भक्त दर्शन कर चुके हैं। इसमें केदारनाथ में 79699, युमोनोत्री 48194, गंगोत्री में 37739 लोगों ने दर्शन किया है। बदरीनाथ धाम में 23580 लोगों ने दर्शन किया है।