उत्तराखंड में पेपर लीक के मामलों को लेकर सियासत गरमाई हुई है। इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा है कि कांग्रेस के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है। सीएम ने साफ कहा कि भाजपा सरकार में पेपर लीक जैसे मामलों को कभी दबाया नहीं गया, बल्कि हर मामले में सख्त कार्रवाई की गई है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पहले के समय में नकल और पेपर लीक की घटनाओं को छुपाया जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। हाल ही में सामने आए इंजीनियरिंग सेमेस्टर के एक इंटरनल एग्जाम के मामले में भी तुरंत कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए कुछ प्रश्न लीक होने की सूचना मिली थी, जिस पर तत्काल जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। हमने कभी किसी भी प्रकरण को नहीं छुपाया, जो भी मामला सामने आया, उस पर सख्त कार्रवाई की गई। सौ से अधिक नकल माफियाओं को जेल भेजा गया है। सीएम ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में पटवारी भर्ती, दरोगा भर्ती, उत्तराखंड टेक्निकल बोर्ड और अन्य भर्तियों में गड़बड़ियों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जबकि वर्तमान सरकार लगातार ऐसे मामलों पर कार्रवाई कर रही है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players