हरिद्वार: स्पा सेंटर में घुसकर हंगामा, तोड़फोड़ का मुकदमा! | Uttarakhand News

Spread the love

हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित पेंटागन मॉल के एक स्पा सेंटर में कथित तौर पर अनैतिक कार्यों का आरोप लगाकर तोड़फोड़ और हंगामा करने के मामले में पुलिस ने बजरंग दल के 9 पदाधिकारियों सहित 25-30 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। स्पा सेंटर की महिला संचालिका द्वारा दी गई तहरीर और घटना का सीसीटीवी (CCTV) फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने यह सख्त कदम उठाया है। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने जबरन सेंटर का ताला तोड़ा, वहां काम करने वाली महिला कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज व मारपीट की, और उन्हें केबिनों से घसीटकर बाहर निकाला। इसके अलावा, संचालिका ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने स्पा को बदनाम करने की साजिश के तहत खुद अंदर कुछ संदिग्ध सामग्री रखकर उसका वीडियो बनाया और सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।