देहरादून से सामने आए इस विवाद ने सोशल मीडिया स्टार अनुराग डोभाल की चमकती तस्वीर पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं!पत्नी रितिका चौहान ने वीडियो जारी कर कई आरोप लगाए हैं, वहीं अनुराग की तरफ से भी अपना पक्ष सामने आया है।आखिर रिश्तों के इस विवाद में सच क्या है और आरोपों के पीछे की पूरी कहानी क्या है?रील्स की दुनिया के स्टार की रियल लाइफ में आखिर ऐसा क्या हुआ कि मामला पुलिस तक पहुंच गया? दोस्तो यूट्यूब की दुनिया में करोड़ों फॉलोअर्स और लग्जरी गाड़ियों का दिखावा करने वाले ‘UK07 राइडर’ यानी अनुराग डोभाल का असली और खौफनाक चेहरा अब देश के सामने आ चुका है! जो अनुराग डोभाल खुद को हमेशा विक्टिम कार्ड खेलकर बेगुनाह बताता रहा , आज देहरादून की नेहरू कॉलोनी पुलिस की सलाखों के पीछे अपनी अकड़ भूल चुके हैं! वजह? अपनी ही पत्नी के चचेरे भाई यानी अपने सगे साले राज सिंह चौहान पर जानलेवा हमला! लोहे की रॉड से पीटना, गला घोंटना और चलती गाड़ी के नीचे कुचलकर मार डालने की कोशिश करना! लेकिन कहानी सिर्फ गुंडागर्दी की नहीं है। असली धमाका तो खुद अनुराग डोभाल की पत्नी रितिका चौहान ने किया है! रितिका ने रोते हुए वो राज खोले हैं जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए। प्रेग्नेंसी के दौरान मानसिक टॉर्चर से लेकर, सरेआम गुंडों से भाई को उठवाने तक—आख़िर करोड़ों के इस राइडर के घर के बंद दरवाजों के पीछे क्या घिनौना खेल चल रहा था?
दोस्तो वैसे सोशल मीडिया पर जो जोड़ियां सबसे खूबसूरत और हँसती-मुस्कुराती दिखती हैं, रीयल लाइफ में उनके पीछे कितना दर्दनाक और खौफनाक सच छुपा होता है, यू-ट्यूबर अनुराग डोभाल और रितिका चौहान का यह मामला इसका सबसे बड़ा उदाहरण है! 30 अप्रैल 2025 को धूमधाम से शादी करने वाले इस कपल के बीच का विवाद अब देहरादून की सड़कों पर ‘खूनी जंग’ का रूप ले चुका है। नेहरू कॉलोनी पुलिस ने अनुराग डोभाल को उनके साले पर जानलेवा हमले और हत्या के प्रयास के संगीन आरोपों में गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन इस गिरफ्तारी के बाद पत्नी रितिका चौहान का जो गुस्सा और दर्द फूटा है, उसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है! रितिका चौहान ने एक बेहद आक्रामक और भावुक वीडियो जारी कर अनुराग डोभाल के सारे दावों की धज्जियां उड़ा दी हैं। रितिका का साफ कहना है कि अनुराग दुनिया के सामने सिर्फ और सिर्फ झूठ परोसता है दोस्तो यह इंसान कभी नहीं सुधर सकता है! जब मैं 5 महीने की प्रेग्नेंट थी, तब भी इस इंसान ने मेरे साथ जानवरों जैसा बर्ताव किया था। मुझे वो मानसिक आघात और प्रताड़ना झेलनी पड़ी जो मैं बयां नहीं कर सकती। यह दुनिया को दिखाता है कि यह बहुत सीधा है, लेकिन हकीकत कुछ और है।
दोस्तो वो कहती हैं मेरा भाई अपनी नौकरी खत्म करके घर जा रहा था, तब अनुराग ने अपने 20 से 25 गुंडों के साथ मिलकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया! मेरा भाई अस्पताल में मेडिकल करवा रहा है और ये इंसान पुलिस स्टेशन में बैठकर खुद को अनसेफ बता रहा है। तुम अंदर बैठे हो, तुम कहाँ से अनसेफ हो? बंद करो ये दुनिया को बेवकूफ बनाना! दोस्तो रितिका के चचेरे भाई राज सिंह चौहान ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में रोंगटे खड़े कर देने वाले आरोप लगाए हैं। राज के मुताबिक, अनुराग ने उसे पारिवारिक विवाद सुलझाने के बहाने देहरादून के हरिद्वार बायपास रोड पर बुलाया था। लेकिन वहाँ बातचीत के बजाय पहले से घात लगाए बैठे अनुराग और उसके बाउंसरों ने राज को घेर लिया। राज का आरोप है कि उसका गला घोंटने की कोशिश की गई, लोहे की रॉड और डंडों से बेरहमी से पीटा गया और यहाँ तक कि उसे चलती कार के नीचे फेंककर जान से मारने का प्रयास भी हुआ! इतना ही नहीं, पीड़ित का मोबाइल फोन, सोने की चेन और घड़ी भी जबरन छीन ली गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मुकदमा दर्ज कर अनुराग समेत 4 को दबोच लिया है–दरअसल, इस कहानी के पीछे दो महीने पुराना वो गंदा मोड़ है जब जुलाई 2026 में अनुराग डोभाल ने सोशल मीडिया पर आकर रितिका पर अपने दोस्त अभिषेक के साथ ‘एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर’ रखने का बेहद घिनौना आरोप लगाया था। अनुराग ने दावा किया था कि प्रेग्नेंसी के दौरान रितिका ने उसे धोखा दिया, लेकिन रितिका ने अब इन आरोपों की भी धज्जियां उड़ा दी हैं। रितिका का कहना है कि अनुराग ने जानबूझकर अपने सोशल मीडिया व्यूज और पब्लिसिटी के लिए आधी-अधूरी और तोड़-मरोड़ कर कहानियां बनाईं।
जिस दोस्त अभिषेक का नाम लिया गया, वो उनका पुराना पारिवारिक दोस्त है जिसे अनुराग खुद सालों से जानता था। रितिका का आरोप है कि अनुराग सिर्फ अपनी नाकामियों और घरेलू हिंसा को छुपाने के लिए एक मां के चरित्र पर कीचड़ उछाल रहा था, ताकि वो कोर्ट में भारी-भरकम गुजारे भत्ते और बच्चे की कस्टडी से बच सके। कैमरे के सामने करोड़ों की चैरिटी करने का नाटक करना, खुदकुशी की धमकियां देकर फैंस की हमदर्दी बटोरना और कैमरे के पीछे अपनी ही पत्नी को प्रताड़ित करना और उसके भाई की जान लेने पर उतारू हो जाना—यही है सोशल मीडिया के स्वघोषित स्टार अनुराग डोभाल की असली हकीकत! रितिका चौहान के इन गंभीर आरोपों ने यह साबित कर दिया है कि रील लाइफ के चमकते सितारों के पीछे कितना अंधेरा हो सकता है। दोस्तो देहरादून पुलिस ने इस बार ‘राइडर’ की सारी हेकड़ी निकाल दी है। अब देखना यह है कि कानून इस घरेलू हिंसा और जानलेवा हमले के आरोपी को क्या सबक सिखाता है! इस पूरे मामले पर, एक पत्नी के इस दर्द पर आपकी क्या राय है? क्या अनुराग डोभाल सिर्फ पब्लिसिटी का भूखा है? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर लिखें।