स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल का सीएचसी रायपुर में औचक निरीक्षण। | Uttarakhand News

Spread the love

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर, देहरादून का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान अस्पताल प्रशासन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, समयबद्ध उपचार, दवाइयों की उपलब्धता, मरीजों की सुविधाओं तथा अस्पताल परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने हेतु निर्देशित किया गया। प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।