उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर हुई है, लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों में आफत की बौछारें अब भी थमी नहीं हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग के देहरादून केंद्र ने आज राज्य के पहाड़ी जिलों के लिए तेज गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया है। जहां एक तरफ पहाड़ों में लगातार बारिश से भूस्खलन का खतरा बना हुआ है, वहीं मैदानी इलाकों में चटख धूप खिलने की वजह से उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है। देहरादून, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में आज कहीं-कहीं तीव्र गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने के साथ भारी बारिश हो सकती है। चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा और पौड़ी गढ़वाल जैसे पर्वतीय क्षेत्रों में अनेक स्थानों पर रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहेगा। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर समेत अन्य मैदानी इलाकों में मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। आईएमडी के अनुसार, उत्तराखंड में मानसून अभी पूरी तरह सक्रिय है और 31 अगस्त तक रुक-रुक कर बारिश का यह सिलसिला राज्यभर में जारी रहेगा।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players