बुधवार सुबह तड़के दिल्ली नंबर की एक कार सर्वानंद घाट के खड़ी थी। हाईवे किनारे गलत तरीके से कार खड़ी करके उसमें सवार यात्री घाट पर गंगा स्नान के लिए चले गए। ड्यूटी पर तैनात पीआरडी जवान अनिल कुमार और सचिन कुमार कार के पास पहुंचे और कार सवार यात्रियों को ढूंढ रहे थे, ताकि गलत तरीके से खड़ी कार को हाईवे से हटवाया जा सके। इसी दौरान पीछे से एक तेज रफ्तार डंपर आया और सीधा यात्रियों की कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार टीन के डब्बे की तरह पिचक गई और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इतना ही नहीं डंपर ने पीआरडी जवानों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों जवान घायल हो गए। सूचना मिलते ही खड़खड़ी चौकी पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंची। सबसे पहले घायल पीआरडी जवानों को अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद कार और डंपर को हाईवे से हटाकर यातायात सुचारू कराया गया। वहीं टक्कर लगते ही डंपर चालक मौके से फरार हो गया।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players