पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में हरिद्वार से सांसद त्रिवेंद्रसिंह रावत के दिल्ली में जाकर fir कराने पर राजनीति भी शुरू हो गई है. कांग्रेसी प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी ने कहा कि क्या हरिद्वार सांसद का अपनी सरकार प्रशासन और पुलिस पर से भरोसा उठ गया है और वह अपनी मानहानि की शिकायत दिल्ली में दर्ज कर रहे हैं तो वाह यह भी बताते चलें कि उत्तराखंड की गरीब जनता कहां जाकर अपनी शिकायत दर्ज करें. यदि अपनी ही सरकार में त्रिवेंद्र रावत की कोई सुनवाई नहीं है तो विपक्ष और आम जनता को तो न्याय की उम्मीद करना ही बेकार है