Uttarakhand अगले 48 घंटे रहेंगे बेहद अहम! | Weather Update | Alert | Heavy Rain | Uttarakhand News

Spread the love

जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से तबाही, हिमाचल प्रदेश में उफनती नदियां और भूस्खलन। पूर्वोत्तर के कई राज्यों में बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। पहाड़ों पर कुदरत का रौद्र रूप लगातार देखने को मिल रहा है। ऐसे में अब देवभूमि उत्तराखंड के लिए भी मौसम विभाग ने बड़ा अलर्ट जारी कर दिया है। बताउंगा आपको पूरी खबर कैसे मौसम विभाग ने एक हफ्ते के लिए बड़ा अलर्ट और साथ क्यों बेहद अहम है आगामी 48 घंटे। दोस्त सवाल यह है कि क्या उत्तराखंड भी पड़ोसी पहाड़ी राज्यों जैसी मुश्किलों का सामना करेगा, या इस बार समय रहते की गई तैयारियां संभावित खतरे को कम कर पाएंगी? आखिर किन जिलों में सबसे ज्यादा खतरे की आशंका है और अगले 48 घंटे क्यों माने जा रहे हैं सबसे महत्वपूर्ण? दोस्तो अगले 48 घंटे बेहद अहम माने जा रहे हैं, जबकि पूरे एक सप्ताह तक प्रदेश में भारी बारिश का दौर बने रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए तेज से अति तेज बारिश, भूस्खलन, नदियों-नालों के उफान और संवेदनशील इलाकों में खतरा बढ़ने की चेतावनी दी है। सुनिए दोस्तो क्या कहा है मौसम विभाग ने फिर आपको दिखाउंगा आपको डरा देने वाली तस्वीरें। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। राजधानी देहरादून में तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने पहले ही आज प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था।

दोस्तो देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल समेत छह जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों से दूर रहने और पूरी सावधानी बरतने की अपील की है। दरअसल उत्तराखंड में सात जुलाई को मौसम रौद्र रूप दिखा सकता है। अगले 48 घंटे प्रदेश के लिए भारी हो सकते है। मौसम विभाग ने सात से नौ जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो वहीं पर्वतीय जिलों में तेज गरज के साथ बिजली चमकने के भी आसार है। भारी बारिश के चलते लैंडस्लाइड की भी स्थिति पैदा हो सकती है.. दोस्तो उत्तराखंड के बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, अल्मोड़ा, पौड़ी गढ़वाल, चमोली और उधम सिंह नगर जिले में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलने की भी संभावना जताई गई है। तो वहीं आकाशीय बिजली के साथ गरज-चमक के आसार है। तो वहीं राजधानी देहरादून में तेज बारिश का कहर देखने को मिल सकता है। तो वहीं कुछ इलाकों में कुछ समय के लिए धूप और उमस भरी गर्मी देखने को मिल सकती है। आज सात जुलाई को देहरादून में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा। तो वहीं अधिकत तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। लेकिन दोस्तो जम्मू से लेकर हिमाचल और उत्तरपूर्व की तस्वीरें डराने वाले हैं।

तो दोस्तों, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में जिस तरह लगातार बारिश ने भारी तबाही मचाई है, उसने साफ कर दिया है कि मॉनसून को हल्के में लेना बिल्कुल भी ठीक नहीं है। उत्तराखंड में भी मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों को बेहद अहम बताया है और कई जिलों में भारी बारिश, भूस्खलन, आकाशीय बिजली और नदी-नालों के उफान की चेतावनी जारी की है। ऐसे में अगर आपकी यात्रा पहाड़ी क्षेत्रों की ओर है, तो मौसम की ताजा जानकारी जरूर लें। अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों के किनारे जाने से परहेज करें और प्रशासन व मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करें। छोटी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है। फिलहाल सभी की नजर आसमान पर है और उम्मीद यही है कि उत्तराखंड सुरक्षित रहे और किसी भी तरह की जनहानि न हो। हम लगातार मौसम की हर बड़ी अपडेट और ग्राउंड रिपोर्ट आप तक पहुंचाते रहेंगे।