Haridwar ऑडी सवार लेडी ‘डॉन’ का हाईवोल्टेज ड्रामा!| Kankhal | Uttarakhand Police | Uttarakhand News

Spread the love

दोस्तो क्या पैसा और रसूख कानून से बड़ा हो गया है? क्या महंगी गाड़ी में बैठकर पुलिस को धमकाना अब नया स्टेटस सिंबल बन गया है? और क्या सड़क पर खुलेआम अभद्रता, गाली-गलौज और धमकी देने वालों को लगता है कि उनके लिए कानून के नियम अलग हैं? एक नहीं दो ऐसे मामले जो देवभूमि की मर्यदाओँ को कर रहे हैं बार-बार तार-तार। बताउँगा आपको पूरी खबर और दिखाउंगा पर्टयकों की हुड़दग और थोड़फोड़ की तस्वीर भी। दोस्तो अपने उत्तराखंड में गजब के नजारे देखने को मिल रहे हैं। बड़ा हुड़दंग और और मकसद सिर्फ माहौल को खराब करना इसके अलावा कुछ नहीं दिखाई देता। दोस्तो हरिद्वार से सामने आए एक वीडियो ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। ऑडी कार में सवार एक महिला पुलिसकर्मियों से उलझती नजर आती है। आरोप है कि बातचीत के दौरान न सिर्फ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया, बल्कि धमकी भरे शब्द भी कहे गए। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों के बीच भी इस व्यवहार को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं– मै आपको इस दबंग लेडी को दिखाउं उसकी हरकत पर बात करूं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो ऋषिकेश के मुनि की रेती क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां कुछ लोगों के बीच जमकर कहासुनी और हंगामे की स्थिति देखने को मिली। दोस्तो इस तस्वीर को देख कर आप क्या कहें अतिथि देवो भवह या फिर कुछ और दोस्तो उत्तराखंड घूमने आ रहे हैं या फिर हंगामा करने? आखिर देवभूमि को कुछ लोग पर्यटन स्थल कम और अखाड़ा ज्यादा क्यों समझने लगे हैं? आए दिन मारपीट, गाली-गलौज, सड़क पर बवाल और अभद्रता की तस्वीरें सामने आ रही हैं।

दोस्तो चिंता की बात यह है कि अब ऐसे मामलों में महिलाएं भी पीछे नहीं दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो ऋषिकेश के मुनि की रेती क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां कुछ लोगों के बीच जमकर कहासुनी और हंगामे की स्थिति देखने को मिली। सवाल यह है कि क्या उत्तराखंड की पहचान अब शांति और आध्यात्मिकता से ज्यादा वायरल विवादों से होने लगी है? क्या कानून का डर खत्म हो रहा है? और आखिर कब तक देवभूमि में आने वाले कुछ अराजक तत्व प्रदेश की छवि को नुकसान पहुंचाते रहेंगे? लेकिन दोस्तो अब मै आपको हरिद्वार की वो तस्वीर दिखाता हूं जहां पुलिस वालों को ही दमका रही है एक महिला। दोस्तो ये तस्वीर सोमवती अमावस्या स्नान पर्व और लॉन्ग वीकेंड के दौरान पुलिसकर्मियों से अभद्रता और गाली गलौज करना तीन यात्रियों की है। उक्त शायद इनको लगा होगा कि ये शायद बचनिकलेंगे एसा नहीं हुआ। दोस्तो यातायात व्यवस्था में बाधा डालने और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से अभद्रता के आरोप में कनखल पुलिस ने ऑडी कार सवार महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही ऑडी कार को सीज कर दिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद आरोपियों में एक युवक माफी मांगता हुआ नजर आया। दोस्तो पहले तीनों ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। गाली-गलौज की। इतना ही नहीं महिला ने भी पुलिसकर्मियों को गाली दी और धक्का-मुक्की तक भी कर डाली थी। यात्रियों के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। मौके पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। इसके बाद तीनों पुलिसकर्मियों को धमकी देते हुए वहां से चले गए, लेकिन सवाल यह है कि आखिर सड़क पर यह दबंगई किस बात की थी? क्या कानून का पालन कराने वाले पुलिसकर्मियों को धमकाकर कोई बच सकता है? और क्या वर्दी का सम्मान करना सिर्फ आम लोगों की जिम्मेदारी है?अब इस पूरे मामले में हरिद्वार पुलिस ने भी बड़ा एक्शन लिया है और ऑडी कार सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है, लेकिन इन तस्वीरों को देख कर आपको क्या लगता है। कितना आसान हो गया है कुछ लोगों के लिए उत्तराखंड वालों को गाली दो पुलिस को धमकाओ