उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने आई जी गढ़वाल राजीव स्वरुप और एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र डोभाल से नोटिस भेजकर जवाब तलब किया है। पुलिस मुख्यालय द्वारा राजपुर स्थित रोमियो लेन बार में हुए प्रकरण के संबंध में दोनों अधिकारियों को नोटिस भेजा गया है। वहीँ पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए इस पर कड़ा रुख अपनाया गया है। ADG लॉ एंड ऑर्डर डॉ. वी. मुरुगेशन ने विभाग के दोनों अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम के संबंध में स्थिति स्पष्ट करते हुए विस्तृत एवं तथ्यात्मक आख्या 24 घंटे के भीतर पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। दूसरी तरफ एस पी सिटी प्रमोद कुमार का कहना है कि मिडिया में 25 अप्रैल की रात को पुलिस रूटीन चेकिंग की कार्यवाही की खबर को भ्रामकता के साथ प्रचारित और प्रसारित किया गया है जिसका मौके से कुछ भी लेना देना नहीं है। ऐसे में अब बड़ा सवाल यहीं उठता है कि एसपी सिटी सही बोल रहे है तो फिर मुख्यालय ने नोटिस भेजकर जवाब तलब क्यों किया।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players