उत्तराखंड कैबिनेट की अहम बैठक आज, UCC नियमावली समेत इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सचिवालय में मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। लंबे समय बाद होने जा रही कैबिनेट की बैठक कई मायने में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। Dhami Cabinet Meeting Today क्योंकि, इस बैठक में यूनिफॉर्म सिविल कोड के साथ ही तमाम महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है। बैठक में समान नागरिक संहिता के क्रियान्वयन के प्रावधानों का उल्लेख करने वाली नियमावली पर मुहर लग जाएगी। इस नियमावली को इससे पहले मंत्रिमंडल की अनुमति मिलनी आवश्यक है।

प्रदेश सरकार ने राज्य निर्वाचन आयोग से कैबिनेट की बैठक करने की अनुमति देने का अनुरोध किया था। राज्य निर्वाचन आयोग की अनुमति के बाद आज यह बैठक हो रही है। उम्मीद इस बात की है कि 26 जनवरी को समान नागरिक संहिता को लागू करने की घोषणा कर दी जाएगी। इसके अलावा कैबिनेट में कुछ अन्य विषयों पर भी चर्चा संभावित है। इसमें एक प्रमुख विषय हरिद्वार मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने का है। हरिद्वार मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने निजी क्षेत्र से प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं।