Income Tax Raids: उत्तराखंड में ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में पंतनगर सिडकुल सेक्टर 6 में बैट्री बनाने वाली फैक्ट्री में इनकम टैक्स टीम ने छापा मारा है। टीम पिछले कई घंटों से फैक्ट्री में दस्तावेजों को खगाल रही है। छापेमारी से फैक्ट्री और आसपास हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम मंगलवार सुबह सिडकुल की पायलट इंडस्ट्रीज पंतनगर की फैक्ट्री में पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह लगभग 7 बजे पंजाब और हरियाणा नंबर के वाहनों से इनकम टैक्स के अधिकारी सिडकुल सेक्टर 6 पायलट इंडस्ट्रीज लिमिटेड में पहुंचे। जिसके बाद टीम द्वारा ठेके में काम करने वाले मजदूरों को फैक्ट्री से बाहर कर दिया गया। इसके बाद फैक्ट्री के गेट में बाहरी व्यक्तियों की एंट्री बंद कर दी गई। इसके साथ ही इनकम टैक्स की टीम ने फैक्ट्री के दस्तावेजों को खंगालना शुरू किया। इनकम टैक्स की टीम द्वारा फैक्ट्री के अधिकारियों के फोन भी बंद करा दिए गए। कई घंटों से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम फैक्ट्री में डटी हुई है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players