कर्णप्रयाग में हुए निहंगो और स्थानीयों के बीच विवाद के बाद सोशल मीडिया पर नफरती बयानों पर भाकपा माले के राज्य सचिव इंद्रेश मैखुरी ने अपनी प्रतिक्रिया दी। Uttarakhand Nihang Controversy उन्होंने कहा कि इस मामले पर दोनों ही समुदायों द्वारा जिस प्रकार का संयम बरतना चाहिए था वैसा न करके सोशल मीडिया पर नफरती बयान देना बिल्कुल भी सही नहीं है। उन्होंने इसी विवाद पर उत्तराखंड क्रांति दल के युवा नेता आशीष नेगी के ऑपरेशन ब्लू स्टार का जिक्र किए जाने को भी अपरिपक्व राजनीतिक बयान कहा है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन ब्लू स्टार भारत सरकार के निर्देश पर सेना ने किया था, जिसका खामियाजा सिख समुदाय से लेकर पूरे देश को भुगतना पड़ा था। इसलिए इसे इस विवाद से जोड़कर पेश करना बिल्कुल भी सही नहीं है।