हरिद्वार बस स्टैंड पर बम निरोधक दस्ते का बड़ा सर्च ऑपरेशन | Uttarakhand News

Spread the love

हरिद्वार में आगामी कांवड़ मेला और धार्मिक आयोजनों को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना शुरू कर दिया है। एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर बम निरोधक दस्ता (BDS) द्वारा बस स्टैंड और आसपास के क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यात्रियों की आवाजाही वाले स्थानों, सार्वजनिक क्षेत्रों और संवेदनशील इलाकों की बारीकी से जांच की गई। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने सुरक्षा के लिहाज से हर संभावित स्थान को खंगाला और संदिग्ध वस्तुओं की जांच की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि श्रद्धालुओं और आम लोगों की सुरक्षा को देखते हुए लगातार ऐसे अभियान जारी रहेंगे, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।