ऋषिकेश में एक मार्च से अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। एक मार्च से सात मार्च तक ऋषिकेश में होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में देश, विदेश के योगाचार्य शामिल होंगे। International Yoga Festival Rishikesh गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक विशाल मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतिष्ठित योग महोत्सव गंगा रिसॉर्ट, ऋषिकेश में आयोजित होगा, जिसका उद्घाटन 1 मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा। इस आयोजन में देश-विदेश के ख्यातिप्राप्त योगाचार्य, साधकों और प्रतिभागियों को विभिन्न योग आसनों और ध्यान विधियों का अभ्यास कराएंगे। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन विभिन्न सत्रों में योग प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां होंगी और आध्यात्मिक संतों के प्रवचन भी होंगे।
महोत्सव में आध्यात्मिक जगत की प्रतिष्ठित हस्तियां भी अपने विचार साझा करेंगी। मुख्यमंत्री धामी ने आहान किया कि, उत्तराखंड की पूरी दुनिया में योग और अध्यात्म की भूमि के रूप में पहचान है। ऋषिकेश न केवल योग की अंतरराष्ट्रीय राजधानी है, बल्कि यह भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर का प्रतीक भी है। अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव से पूरी दुनिया को भारत की इस प्राचीन विधा का लाभ मिल सकेगा। मैं सभी योग प्रेमियों और साधकों से इस महोत्सव में भाग लेने का आह्वान करता हूं। अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव से पूरी दुनिया को भारत की इस प्राचीन विधा का लाभ मिल सकेगा। मैं सभी योग प्रेमियों और साधकों से इस महोत्सव में भाग लेने का आह्वान करता हूं। अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में आध्यात्मिक जगत की प्रतिष्ठित हस्तियां भी अपने विचार साझा करेंगी, जिससे प्रतिभागियों को गहरी आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त होगी।