जगद्गुरु रामभद्राचार्य की तबीयत अचानक हुई खराब, एयर ऐंबुलेंस से देहरादून ले जाया गया

जगद्गुरु रामभद्राचार्य की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत है। देर रात उन्हें एयरलिफ्ट कर देहरादून के सिनर्जी अस्पताल ले जाया गया।

Share

जगद्गुरु रामभद्राचार्य की शुक्रवार को तबीयत बिगड़ गई। उनको सीने में दर्द होने के कारण आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। Swami Rambhadracharya Maharaj Health जहां से देर रात उन्हें एयरलिफ्ट कर देहरादून के सिनर्जी अस्पताल ले जाया गया। सिनर्जी अस्पताल उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर के अनुसार स्वामी रामभद्राचार्य को चेस्ट इनफेक्शन , निमोनिया की शिकायत हो सकती है जिसके चलते उनको तकलीफ हो रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वामी रामभद्राचार्य की हालत स्थिर बनी हुई है और उन्हें आगरा से देहरादून के लिए एयर एंबुलेंस के जरिए रेफर कर दिया गया है। स्वामी रामभद्राचार्य के साथ तीन डॉक्टर की एक स्पेशल टीम साथ में रहेगी।

जगद्गुरु रामभद्राचार्य हाथरस में रामकथा कह रहे थे। गुरुवार को उनकी तबीयत बिगड़ी थी, फिर भी वे कथा कहते रहे थे। आगरा में अस्पताल के बाहर जगदगुरु के अनुयायी और शिष्य जमा हो गए थे। हालांकि तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य को रात लगभग 11:30 पर एयर एंबुलेंस के माध्यम से जौलीग्रांट एयरपोर्ट लाया गया। इसके बाद डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। रामभद्राचार्य महाराज की तबीयत बिगड़ने की सूचना के बाद अस्पताल के बाहर समर्थकों और भक्तों की भीड़ जमा हो गई। सूत्रों के मुताबिक, रामभद्राचार्य महाराज की चार साल पहले हृदय बाईपास सर्जरी हो चुकी है, ऐसे में डॉक्टर हर तरह की जांच कर रहे हैं।