देवभूमि उत्तराखंड की आस्था और प्राचीन विरासत पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। अल्मोड़ा के विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम से 9 बेशकीमती प्राचीन मूर्तियों को चुपचाप दिल्ली ले जाने की खबर ने पूरे इलाके में आग लगा दी है। जैसे ही केंद्रीय पुरातत्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची, पुजारियों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आखिर क्यों पहाड़ के लोगों को अपनी ही विरासत छिनने का डर सता रहा है? और क्या है इस विवाद का 50 साल पुराना कनेक्शन? दोस्तो उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में देवदार के घने जंगलों के बीच बसा जागेश्वर धाम शनिवार सुबह अचानक रणभूमि में तब्दील हो गया। मंदिर समूह के पुरातत्व संग्रहालय में रखी 9 बेहद दुर्लभ और प्राचीन मूर्तियों को दिल्ली ले जाने की सूचना जैसे ही फैली, मंदिर के पुजारी, स्थानीय व्यापारी और आसपास के ग्रामीण भड़क उठे। दरअसल दोस्तो शनिवार सुबह जब भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण यानी ASI की टीम जागेश्वर पहुंची, तो लोगों ने उन्हें घेर लिया और तीखा विरोध शुरू कर दिया। लोगों का साफ कहना था कि यह मूर्तियां सिर्फ पत्थर की कलाकृतियां नहीं, बल्कि पहाड़ की आत्मा, आस्था और सदियों पुरानी विरासत हैं, जिन्हें किसी भी कीमत पर जागेश्वर की धरती से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। वहीं पुजारियों और ग्रामीणों का यह गुस्सा यूं ही नहीं है। इसके पीछे एक ऐसा कड़वा इतिहास छिपा है, जिसे पहाड़ के लोग आज तक नहीं भूले हैं। लोगों को डर है कि एक बार जो मूर्ति दिल्ली या किसी दूसरे शहर के संग्रहालय चली गई, वह शायद ही कभी वापस लौट पाए। इतिहास गवाह है कि पुराना जख्म फिर हुआ हरा!
1960 के दशक में जागेश्वर मंदिर समूह से 9वीं-10वीं सदी की भगवान लकुलीश की दुर्लभ मूर्ति चोरी हो गई थी, जो तस्करी के जरिए अमेरिका के न्यूयॉर्क म्यूजियम तक जा पहुंची थी। पुराना जख्म फिर हुआ हरा! भारत सरकार के प्रयासों से 90 के दशक में वह मूर्ति देश तो वापस आ गई, लेकिन उसे जागेश्वर लौटने में दशकों लग गए और वह लंबे समय तक दिल्ली में ही रखी रही। दोस्तो इसके बाद साल 2014 में जाकर वह मूर्ति वापस जागेश्वर के संग्रहालय में आ पाई। इतना ही नहीं, पास के ही बैजनाथ मंदिर की प्राचीन मूर्तियों को भी सुरक्षा के नाम पर बंद कमरों में कैद कर दिया गया, जिसके दर्शन के लिए आज भी श्रद्धालुओं को तरसना पड़ता है। यही वजह है कि अब स्थानीय लोग किसी भी आश्वासन पर भरोसा करने को तैयार नहीं हैं। दोस्तो जागेश्वर धाम को लेकर प्रशासन और पुरातत्व विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने का यह कोई पहला मामला नहीं है। पिछले कुछ सालों में कई ऐसे विवाद सामने आए हैं, जिन्होंने स्थानीय लोगों की नाराजगी को और हवा दी है। निर्माण कार्यों से स्वरूप बिगड़ने का, मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत मंदिर परिसर के ठीक सामने बनाए गए बड़े-बड़े पिलर्स का पुजारियों ने पुरजोर विरोध किया था। आरोप था कि इससे मंदिर की प्राचीन भव्यता और प्राकृतिक सुंदरता खराब हो रही है। गर्भगृह की मर्यादा भंग करने का, इसी साल अप्रैल में उत्तर प्रदेश के एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के गनर द्वारा हथियार लेकर मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश करने पर भारी बवाल मचा था।
पुजारियों ने इसे सदियों पुरानी धार्मिक परंपरा का अपमान बताया था। रखरखाव में लापरवाही और ट्रस्ट। एएसआई पर आरोप लगते रहे हैं कि 7वीं से 14वीं सदी के बीच बने इन 124 मंदिरों के रखरखाव में भारी लापरवाही बरती जा रही है। दूसरी तरफ मंदिर प्रबंधन समिति में पारदर्शिता की कमी को लेकर मामला नैनीताल हाईकोर्ट तक पहुंच चुका है। दोस्तो जागेश्वर धाम के संग्रहालय में 8वीं से 13वीं शताब्दी के बीच की करीब 65 दुर्लभ मूर्तियां सुरक्षित रखी गई हैं। इनमें शिव, पार्वती, सूर्य, महिषासुरमर्दिनी और नवग्रहों की ऐसी अद्भुत प्रतिमाएं हैं, जिन्हें देखने और शोध करने के लिए देश-विदेश से पर्यटक और इतिहासकार अल्मोड़ा आते हैं। स्थानीय लोगों का सीधा सवाल है कि जब जागेश्वर में खुद पुरातत्व विभाग का संग्रहालय मौजूद है, तो फिर इन 9 मूर्तियों को दिल्ली ले जाने की क्या मजबूरी आ पड़ी? अगर पहाड़ की धरोहरें ही मैदानी इलाकों और महानगरों के संग्रहालयों में शिफ्ट कर दी जाएंगी, तो फिर उत्तराखंड के पर्यटन और सांस्कृतिक पहचान का क्या बचेगा? दोस्तो पुजारियों और ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दे दी है कि यदि पुरातत्व विभाग ने इन मूर्तियों को जागेश्वर से बाहर ले जाने की जिद नहीं छोड़ी, तो पूरे कुमाऊं मंडल में उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा। लोगों की मांग है कि मूर्तियों के संरक्षण या शोध का जो भी काम करना है, वह जागेश्वर में ही किया जाए। बहरहाल, दोस्तो एक तरफ सरकार उत्तराखंड के मंदिरों को संवारने और पर्यटन को बढ़ावा देने के बड़े-बड़े दावे कर रही है, तो दूसरी तरफ पुरातत्व विभाग के इस कदम ने स्थानीय जनता को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर कर दिया है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन और संस्कृति मंत्रालय पहाड़ की जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए इन मूर्तियों को यहीं रहने देता है, या फिर यह विवाद एक बड़े जनआंदोलन का रूप ले लेता है।