Breaking News उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल!| IAS | PCS | Transfer| CM Dhami | Uttarakhand News

Spread the love

उत्तराखंड की ब्यूरोक्रेसी में शुक्रवार की आधी रात को बड़ा भूचाल आ गया। जब पूरा प्रदेश सो रहा था, तब शासन से एक ऐसी लिस्ट जारी हुई जिसने देहरादून से लेकर कुमाऊं तक हलचल मचा दी। दो अहम जिलों के जिलाधिकारी बदल दिए गए हैं और एक भरोसेमंद अफसर की सीधे सीएम दफ्तर में एंट्री हुई है। आखिर क्या है इस ‘मिडनाइट सर्जरी’ के पीछे की इनसाइड स्टोरी? दोस्तो उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रशासनिक मशीनरी को पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त करने का मन बना लिया है। शुक्रवार देर रात कार्मिक विभाग ने तबादलों की जो सूची जारी की, उसने साफ संकेत दे दिया है कि सरकार अब ‘परफॉर्मेंस’ और ‘डिलीवरी’ के मूड में है। इस फेरबदल में 5 आईएएस और 5 पीसीएस अधिकारियों समेत कुल 10 अफसरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। सबसे बड़ा बदलाव कुमाऊं मंडल के दो बेहद महत्वपूर्ण जिलों— नैनीताल और अल्मोड़ा में देखने को मिला है। इस तबादला सूची में सबसे ज्यादा चर्चा ललित मोहन रयाल की हो रही है। अब तक नैनीताल के जिलाधिकारी की जिम्मेदारी संभाल रहे रयाल को शासन में वापस बुलाते हुए सीधे मुख्यमंत्री दफ्तर में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें अपर सचिव मुख्यमंत्री के साथ-साथ कार्मिक एवं सतर्कता विभाग का अपर सचिव बनाया गया है।

माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री सचिवालय में कामकाज की रफ्तार बढ़ाने और प्रशासनिक समन्वय को मजबूत करने के लिए उन्हें यह अहम पद सौंपा गया है। वहीं, रयाल की जगह अब अंशुल सिंह को नैनीताल का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। अंशुल सिंह इससे पहले अल्मोड़ा के डीएम थे। दूसरी ओर, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की निदेशक रहीं दीप्ति सिंह को फील्ड में उतारते हुए अल्मोड़ा का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा केएमवीएन के एमडी विनीत तोमर को जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल के उपाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जबकि निधि यादव को अपर सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी मिली है। उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल!आईएएस ललित मोहन रयाल को नैनीताल डीएम एवं उपाध्यक्ष, जिला विकास प्राधिकरण, नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार से अपर सचिव, कार्मिक एवं सतर्कता विभाग, अपर सचिव मुख्यमंत्री, उत्तराखंड शासन भेजा गया है। उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! विनीत तोमर को प्रबंध निदेशक, कुमाऊं मंडल विकास निगम, नैनीताल से उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! निधि यादव को अपर सचिव, कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग, उत्तराखंड शासन से अपर सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, निदेशक-खेल, युवा कल्याण, उत्तराखंड भेजा गया है। उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल!, अंशुल सिंह को अल्मोड़ा डीएम से नैनीताल डीएम बनाया गया है।

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! दीप्ति सिंह को निदेशक, खेल, युवा कल्याण उत्तराखंड से जिलाधिकारी अल्मोड़ा बनाया गया है। उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! यहां दोस्तो इसके अलाना पांच पीसीएस अफसरों के तबादले हुई देकिए वो कौन हैं। उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! पीसीएस कृष्ण कुमार मिश्र को अपर जिलाधिकारी देहरादून से अपर जिलाधिकारी हरिद्वार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! पंकज कुमार उपाध्याय को अपर मेलाधिकारी, कुंभ मेला हरिद्वार से अपर जिलाधिकारी, हरिद्वार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! वैभव गुप्ता को अपर जिलाधिकारी हरिद्वार से अपर जिलाधिकारी देहरादून भेजा गया है। उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल!

सीमा विश्वकर्मा को डिप्टी कलेक्टर, अल्मोड़ा, नगर आयुक्त नगर निगम अल्मोड़ा से डिप्टी कलेक्टर नैनीताल भेजा गया है। उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल!

सुधीर कुमार को डिप्टी कलेक्टर नैनीताल से डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा भेजा गया है। दोस्तो तबादलों की इस आंच से मैदानी जिले भी अछूते नहीं रहे। खासतौर पर देहरादून और हरिद्वार के बीच एडीएम स्तर पर बड़ी अदला-बदली की गई है। देहरादून के अपर जिलाधिकारी कृष्ण कुमार मिश्र को अब हरिद्वार भेजा गया है, जबकि हरिद्वार के एडीएम रहे वैभव गुप्ता को देहरादून का नया अपर जिलाधिकारी बनाया गया है। इसके साथ ही हरिद्वार कुंभ मेले के अपर मेलाधिकारी पंकज कुमार उपाध्याय को एडीएम हरिद्वार का अतिरिक्त प्रभार देकर कुंभ की तैयारियों और जिला प्रशासन के बीच तालमेल बिठाने की कोशिश की गई है। वहीं नैनीताल और अल्मोड़ा में डिप्टी कलेक्टर स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं। इधर दोस्तो जानकारों का मानना है कि इस फेरबदल के पीछे तीन बड़े कारण हैं। पहला— आगामी विधानसभा चुनाव से पहले जिलों में ऐसे अफसरों की तैनाती, जो सरकार की योजनाओं को तेजी से जमीन पर उतार सकें। दूसरा— हरिद्वार कुंभ की तैयारियों को देखते हुए अनुभवी अधिकारियों की टीम तैयार करना। और तीसरा— मुख्यमंत्री सचिवालय में ललित मोहन रयाल जैसे अनुभवी अधिकारी की तैनाती कर शासन और प्रशासन के बीच सीधा नियंत्रण रखना। दोस्तो साफ है कि देर रात जारी हुई यह तबादला सूची महज एक रूटीन प्रक्रिया नहीं है, बल्कि आने वाले दिनों में उत्तराखंड की ब्यूरोक्रेसी में होने वाले और बड़े बदलावों की आहट है। अब देखना होगा कि नई टीम जमीन पर सरकार की उम्मीदों पर कितना खरा उतरती है।