देहरादून जिले की सबसे हॉट विधानसभा सीटों में शुमार विकासनगर में इन दिनों सियासी पारा सातवें आसमान पर है। भारतीय जनता पार्टी छोड़ कांग्रेस का हाथ थामने वाले कद्दावर नेता रामशरण नौटियाल और बीजेपी विधायक मुन्ना सिंह चौहान के बीच अब सीधी और तीखी जंग छिड़ गई है। उधर, विकासनगर में हुई बड़ी जॉइनिंग के बाद पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के एक बयान ने भाजपा खेमे की बेचैनी बढ़ा दी है। आखिर क्या है विकासनगर की इस नई सियासी अदावत की पूरी कहानी? दोस्तो विकासनगर की सियासत में इन दिनों खूब घमासान मचा है। राम शरण नौटियाल के निशाने पर हैं विधायक मुन्ना सिंह चौहान। देखिए, चश्मा-चश्मा करते हुए नौटियाल ने विधायक पर क्या-क्या आरोप लगाए और क्या कहा? उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पछवादून की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। हाल ही में भाजपा को अलविदा कहकर कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण नौटियाल अब पूरी तरह आक्रामक मोड में आ गए हैं। विकासनगर कांग्रेस भवन में आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के दौरान नौटियाल की मौजूदगी में करीब 35 से 40 परिवारों और भाजपा पदाधिकारियों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। दोस्तो इस मौके पर चकराता विधायक और कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रीतम सिंह ने साफ शब्दों में इसे आने वाले चुनाव के लिए ‘अच्छे संकेत’ करार दिया। प्रीतम सिंह का मानना है कि जौनसार-बावर और पछवादून बेल्ट में जनता का मोह अब भाजपा से भंग हो रहा है और कांग्रेस का कुनबा लगातार बढ़ रहा है।
वहीं दोस्तो दूसकरी विकासनगर की इस सियासी गर्मी के पीछे दो पुराने दिग्गजों की व्यक्तिगत और राजनीतिक अदावत सबसे बड़ा कारण है। कभी एक ही दल में रहे विधायक मुन्ना सिंह चौहान और रामशरण नौटियाल के बीच की खटास अब खुलेआम सड़कों और मंचों पर दिखने लगी है। दोस्तो थोड़ा याद कीजिए कुछ समय पहले का वो चर्चित मामला, जब विकासनगर में एक खेल प्रतियोगिता के मंच पर विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने वहां पहले से बैठे रामशरण नौटियाल को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया था और बिना हाथ मिलाए आगे बढ़ गए थे। नौटियाल का सीधा आरोप था कि भाजपा में रहते हुए विधायक के इशारे पर उन्हें सार्वजनिक मंचों पर अपमानित किया जाता था, लेकिन अब ये लड़ाई और ज्यादा दिलचपस्प हो चुकी है। वो इसलिए क्योंकि रामशरण नोटियाल के आरोप पर एक बार मुनाना सिंह चौहान ने कहा था वो अपना चश्मा बदल लें और ये सियासत चश्मे से चरम तक पहुंच चुकी है, क्योंकि इस बार रामशरण नौटियाल ने बहुत कुछ बड़ा कह डाला। दोस्तो इतना ही नहीं, इससे पहले विकासनगर नगर पालिका क्षेत्र में बिछाई गई सीवर लाइन में करोड़ों के भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर भी रामशरण नौटियाल ने अपने ही विधायक मुन्ना सिंह चौहान को कठघरे में खड़ा किया था। अब कांग्रेस में आने के बाद नौटियाल ने एक बार फिर मुन्ना सिंह चौहान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वहीं दोस्तो दूसरी तरफ, विकासनगर से लगातार दो बार से विधायक मुन्ना सिंह चौहान भी इस सियासी हमले का जवाब अपने ही अंदाज में दे रहे हैं।
मुन्ना चौहान पहले ही साफ कर चुके हैं कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जहां व्यक्ति से बड़ा संगठन होता है और चुनाव में ‘कमल का निशान’ ही असली प्रत्याशी होता है। दोस्तो भाजपा खेमे का दावा है कि मुन्ना सिंह चौहान की जड़ें विकासनगर में बेहद मजबूत हैं और किसी एक नेता के जाने से पार्टी की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ने वाला। दोस्तो सियासी विश्लेषकों की मानें तो विकासनगर विधानसभा सीट का इतिहास हमेशा से बेहद रोचक और कांटे की टक्कर वाला रहा है। 2022 के विधानसभा चुनाव में मुन्ना सिंह चौहान ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नवप्रभात को महज 5 हजार से कुछ ज्यादा वोटों के अंतर से हराया था। अब कांग्रेस की रणनीति साफ नजर आ रही है। प्रीतम सिंह चकराता से लेकर विकासनगर और सहसपुर तक की तीनों सीटों पर भाजपा को घेरने के लिए एक मजबूत चक्रव्यूह रच रहे हैं। रामशरण नौटियाल का जौनसार-बावर और विकासनगर के ग्रामीण इलाकों में अच्छा खासा सामाजिक प्रभाव माना जाता है। हालांकि, कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह होगी कि वह टिकट के दावेदार नवप्रभात और नए आए रामशरण नौटियाल के बीच तालमेल कैसे बिठाती है। बहरहाल, विकासनगर की सियासी बिसात पर मोहरे बिछ चुके हैं। एक तरफ विधायक मुन्ना सिंह चौहान अपनी हैट्रिक लगाने के लिए संगठन की ताकत झोंक रहे हैं, तो दूसरी तरफ प्रीतम सिंह के रणनीतिक दांव और रामशरण नौटियाल के आक्रामक तेवरों ने मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया है। आने वाले दिनों में यह सियासी जंग और कितना तूल पकड़ती है, इस पर पूरे उत्तराखंड की नजरें टिकी रहेंगी।