Kedarnath Viral Video बाबा के दर पर रील का तमाशा क्यों?| Temple Rules | BKTC | Uttarakhand News

Spread the love

दोस्तो बाबा के दर रील का तमाशा, आस्था का ये कैसा मजक है बाबा के दर पर आस्था और कैमरे के सामने रील का तमाशा!केदारनाथ धाम में मर्यादा की धज्जियां उड़ाने वाला वीडियो वायरल है, लेकिन सवाल ये है—BKTC की कड़ी गाइडलाइंस के बावजूद रीलबाज़ों को आखिर इतनी छूट किसने दी?जहां भक्त घंटों इंतजार कर बाबा केदार के दर्शन को पहुंचते हैं, वहीं कुछ लोग पवित्र परिसर को रील का मंच बना रहे हैं! कैमरा बैन के दावों की पोल खोलता ये वीडियो अब प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठा रहा है—आखिर कार्रवाई कब होगी? पूरी खबर देखिए। दोसतो  क्या सोशल मीडिया के ‘लाइक्स’ और ‘व्यूज’ की भूख इतनी बड़ी हो गई है कि लोग भगवान के दर की मर्यादा भी भूल चुके हैं? देवभूमि उत्तराखंड के ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ के धाम से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति यानी BKTC की सुरक्षा और दावों की धज्जियां उड़ा कर रख दी हैं! दोस्तो ऐसे कई वीडियोज हैं जो सवाल दर सवाल करते है। दोस्तो लाख दावों और कड़े नियमों के बावजूद, केदारनाथ मंदिर के ठीक सामने खड़े होकर रीलबाज़ों ने न सिर्फ वीडियो बनाया, बल्कि उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर सीधे-सीधे प्रशासन को चुनौती दे डाली है। जिस धाम में मोबाइल फोन ले जाने, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करने पर पूरी तरह पाबंदी का ढोल पीटा गया था, वहाँ सरेआम नियमों को ठेंगा दिखा दिया गया! सवाल उठता है कि जब आम श्रद्धालुओं के फोन चेकिंग के नाम पर रोक दिए जाते हैं, तो इन रीलबाज़ों को मंदिर के ठीक सामने मुजरा करने और रील्स बनाने की छूट कौन दे रहा है?

दोस्तो बाबा केदारनाथ का धाम, जहाँ देश-दुनिया से श्रद्धालु अपनी आत्मा की शांति और अगाध श्रद्धा लेकर पहुँचते हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से इस पावन धाम को कुछ रीलबाज़ों ने अपनी सस्ती लोकप्रियता का अड्डा बना लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह ताजा वीडियो इस बात का सबूत है कि केदारनाथ में सुरक्षा और नियम सिर्फ कागजों तक ही सीमित हैं। मंदिर के मुख्य द्वार के ठीक सामने, जहाँ सुरक्षाकर्मियों की भारी तैनाती होती है, वहाँ कैमरे चमकाए जा रहे हैं, रील्स बनाई जा रही हैं और सनातन परंपरा की मर्यादा का मज़ाक उड़ाया जा रहा है। इसे कुछ इस तरह  से समझिए। BKTC का दावा, मंदिर परिसर और गर्भगृह के आसपास मोबाइल और वीडियोग्राफी पर पूरी तरह प्रतिबंध। हकीकत, सुरक्षा घेरे को तोड़कर मंदिर के ठीक सामने धड़ल्ले से बन रही हैं रील्स। प्रशासन का रवैया, वीडियो वायरल होने के बाद भी केवल जांच और कार्रवाई का रटा-रटाया आश्वासन। दोस्तो ये पहली बार नहीं है जब केदारनाथ धाम में ऐसा बवाल हुआ हो। इससे पहले भी कोई मंदिर के सामने प्रपोज़ करता दिखा, तो कोई नोट उड़ाता नजर आया। जिसके बाद तीर्थ पुरोहितों और देश भर के श्रद्धालुओं के भारी आक्रोश को देखते हुए बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने साफ शब्दों में चेतावनी दी थी कि मंदिर परिसर में रील्स बनाने वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी और उनके फोन ज़ब्त किए जाएंगे। लेकिन इस नए वायरल वीडियो ने साफ कर दिया है कि रील बनाने वालों के दिलों में कानून का कोई खौफ नहीं है।

दोस्तो आने वाले समय में जब यात्रा सीजन अपने चरम पर होगा, लाखों की भीड़ उमड़ेगी, तब प्रशासन इस रीलबाज़ी की बीमारी को कैसे रोकेगा? क्या केदारनाथ धाम की पवित्रता इसी तरह सोशल मीडिया के एल्गोरिदम की बलि चढ़ती रहेगी? राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में भी अब यह मांग उठने लगी है कि ऐसे रीलबाज़ों के खिलाफ सिर्फ जुर्माना नहीं, बल्कि सीधे जेल भेजने जैसी सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज होना चाहिए, ताकि आने वाले समय में कोई भी देवभूमि की मर्यादा को ठेस पहुँचाने की हिम्मत न कर सके। दोस्तो BKTC और उत्तराखंड पुलिस के लिए यह वीडियो एक खुली चुनौती है। अगर अब भी इन बेलगाम रीलबाज़ों पर तगड़ा एक्शन नहीं लिया गया, तो कड़े नियमों की ये गाइडलाइंस महज़ एक मज़ाक बनकर रह जाएंगी। जनता अब आश्वासन नहीं, बल्कि सीधे और कड़े एक्शन की मांग कर रही है.. दोस्तो केदारनाथ की मर्यादा से खिलवाड़ करने वाले इन तत्वों पर कब तक कार्रवाई होगी, इस पर हमारी नज़र लगातार बनी हुई है। लाइक्स बटोरने की इस अंधी दौड़ में आस्था को ताक पर रखने वालों का बेनकाब होना बेहद ज़रूरी है।