केदारनाथ धाम की यात्रा हिंदू धर्म की चार प्रमुख यात्राओं में एक है। यह यात्रा हर साल लाखों तीर्थयात्रियों द्वारा की जाती है और श्रद्धालुओं का मानना है कि यहाँ भगवान शिव का वास है। Kedarnath Yatra 2025 आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बाबा केदार के कपाट खुलने की तिथि घोषित हुई। केदरानाथ धाम के कपाट दो मई को खोले जाएंगे। पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में आज महाशिवरात्रि के अवसर पर केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग की मौजूदगी में श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय हुई। आचार्य द्वारा पंचांग गणना के अनुसार मंदिर के कपाट खुलने की तिथि व समय घोषित किया गया। पुजारी शिव शंकर लिंग, बागेश लिंग और गंगाधर लिंग ने बताया कि ओंकारेश्वर मंदिर में सुबह छह बजे से पूजा-अर्चना शुरू हुई। बाबा केदार को बाल भोग, महाभोग लगाते हुए आरती की गई। इसके उपरांत रावल भीमाशंकर लिंग की मौजूदगी में श्री केदारनाथ धाम के कपाट दो मई को खोले जाने की तिथि घोषित की गई।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players