उत्तराखंड कांग्रेस में दलबदल की लैंडस्लाइड जारी, अब पूर्व मंत्री ने छोड़ा ‘हाथ’ का ‘साथ’

उत्तराखंड में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता दिनेश अग्रवाल ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा करन माहरा को भेजा है।

Share

देशभर में लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। ऐसे में राजनीतिक दलों में नेताओं की एंट्री और एग्जिट का दौर जारी है। ऐसे में कांग्रेस में टूट का सिलसिला जारी है। Dinesh Agarwal resigned from Congress इस कड़ी में लोकसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच उत्तराखंड में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता दिनेश अग्रवाल ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा करन माहरा को भेजा है। आशंका जताई जा रही है कि दिनेश अग्रवाल जल्द ही भाजपा या अन्य दल में शामिल हो सकते हैं। शनिवार को दिनेश अग्रवाल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करना माहरा को इस्तीफा लिखते हुए कहा, ‘मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा हूं। कृपया स्वीकार करने का कष्ट करें’। दिनेश अग्रवाल कांग्रेस की 2012 से 2017 की सरकार में खेल, वन एवं वन्यजीव, कानून एवं न्याय जैसे मंत्रालय थे। दिनेश अग्रवाल 3 बार धर्मपुर विधानसभा से विधायक रह चुके हैं। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में दिनेश अग्रवाल को भाजपा के विनोद चमोली ने हराया था।