पौड़ी जनपद के बमठी गांव में गुलदार के हमले में एक महिला की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। हालात ऐसे हैं कि गांव में कर्फ्यू जैसे हालात पैदा हो गए हैं और ग्रामीण अपने बच्चों को घरों में कैद रखने को मजबूर हैं।घटना के बाद वन विभाग ने मोर्चा संभालते हुए प्रभावित और आसपास के क्षेत्रों में लगातार बैठकें शुरू कर दी हैं। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में झाड़ी कटान का कार्य तेज कर दिया गया है, साथ ही सोलर लाइटों की व्यवस्था भी दुरुस्त की जा रही है ताकि रात के समय वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।गढ़वाल प्रभाग के डीएफओ ने बताया कि गुलदार को पकड़ने के लिए क्षेत्र में कैमरा ट्रैप और पिंजरे लगाए गए हैं। इसके साथ ही शूटरों की तैनाती भी की गई है, जिससे जल्द ही गुलदार को काबू में कर क्षेत्र को भयमुक्त किया जा सके।वहीं चौबाटाखाल क्षेत्र से कांग्रेस नेता कविंद्र इस्वाटल ने भी जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया से मुलाकात कर स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने गांवों में झाड़ी कटान और सोलर लाइट की व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की मांग उठाई। उनका कहना है कि क्षेत्र में गुलदार की बढ़ती चहल-कदमी से लोगों में लगातार डर का माहौल बना हुआ है और पहले भी कई लोग इसका शिकार हो चुके हैं।फिलहाल जिला प्रशासन और वन विभाग संयुक्त रूप से गुलदार के आतंक को खत्म करने के प्रयासों में जुटे हैं। जागरूकता अभियान के साथ-साथ सुरक्षा उपायों को भी तेजी से लागू किया जा रहा है, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players