भारी बारिश के बाद हल्द्वानी के बनभूलपुरा स्थित उजाला नगर में जलभराव की समस्या को लेकर नगर निगम एक्शन मोड में है। नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने नाले का निरीक्षण किया और अतिक्रमण को जलभराव की बड़ी वजह बताया। जहां अतिक्रमण कार्यों ने 12 फीट चौड़े नाले को अतिक्रमण कर नाली में तब्दील कर दिया है। ऐसे में नगर निगम ने 36 मकानों को चिन्हित किया है, जिनकी मार्किंग कल से शुरू होगी। इसके बाद नियमानुसार अतिक्रमण हटाकर नालों का प्राकृतिक बहाव बहाल किया जाएगा, ताकि भविष्य में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिल सके।