लंबगांव थाना क्षेत्र में एक युवक की मौत का मामला सामने आया है मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों पर हत्या समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में नामजद आरोपियों को पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया है। पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, टिहरी के देवल गांव निवासी धनपाल लाल ने थाना लंबगांव में एक तहरीर दी है। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे केतन लाल और दिवाकर डिमरी के साथ यशवीर सिंह पंवार एवं उसके परिवार के सदस्यों ने मारपीट की है। आरोप है कि दोनों को घर में बंधक बनाकर रखा गया और मारपीट के दौरान केतन लाल को गंभीर चोटें आईं, जिसे घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players