चारधाम यात्रा में आने वाले यात्रियों को प्रॉपर हेल्थ स्क्रीनिंग को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड़ पर काम कर रहा है। हरिद्वार, ऋषिकेश के अलावा यात्रा मार्ग में कई स्थानों पर यात्रियों के स्वास्थ्य की चैकिंग की जा रही है। वहीँ स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ सुनीता टम्टा का कहना है कि यात्रियों के स्वास्थ्य को लेकर पूरी टीम लगातार काम कर रही है। जिसमें किसी भी माध्यम से यात्रा के लिए आने वाले तीर्थ यात्रियों की स्क्रीनिंग लगातार की जा रही है।