कैंची मेले की तैयारियां तेज!सड़क पर उतरे प्रशासन और पुलिस अधिकारी | Uttarakhand News

Spread the love

15 जून को विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम मेले को लेकर प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले के दौरान श्रद्धालुओं को सुगम यातायात एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आज सिटी मजिस्ट्रेट और एसपी सिटी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), सिंचाई विभाग, जल संस्थान तथा जल निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सड़क चौड़ीकरण एवं मरम्मत कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों को कार्य में तेजी लाने और मार्ग को जल्द पूरी तरह सुचारु करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने सड़क किनारे लगाए गए फड़-ठेलों और अस्थायी अतिक्रमण को तत्काल हटाने के निर्देश भी दिए, ताकि मेले के दौरान यातायात व्यवस्था बाधित न हो और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।