क्या आपने कभी सोचा है कि जिस जगह पर एक ओर तेज रफ्तार विकास की नई कहानी लिखी जा रही हो, वहीं दूसरी ओर एक ऐसा मंदिर भी मौजूद हो जो आस्था, आस्था के साथ-साथ रहस्य और विश्वास की गहरी परतों से जुड़ा हो? देहरादून के प्रसिद्ध Dat Kali Temple की, जहां देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi ने ध्यान लगाया। PM Modi Uttarakhand Visits आखिर इस मंदिर में ऐसा क्या खास है कि यहां आकर शक्ति और आस्था दोनों का अनुभव किया जाता है?क्यों इसे देहरादून की सुरक्षा और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है? दोस्तो वैसे एक सबसे दिलचस्प बात है, वो भी बताउँगा आपको लेकिन क्या यह सिर्फ एक मंदिर है, या फिर एक ऐसी आध्यात्मिक शक्ति-स्थली, जिसके पीछे सदियों पुरानी मान्यताएं छिपी हैं? डाट काली मंदिर की वही रहस्यमयी खासियतें, जो इसे और भी खास बनाती है। दोस्तो उत्तराखंड के लिए 14 अप्रैल का दिन बेहद खास रहा है. इस दिन पीएम मोदी उत्तराखंड दौरे पर रहे। जहां दोस्तो पीएम मोदी दिल्ली से देहरादून को जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित आर्थिक गलियारे का उद्घाटन किया। दोस्तो ये सड़क परियोजना लंबे समय से बन रही थी। अब इसके शुरू होने का इंतजार खत्म हो चुका है। इस मार्ग के शुरू होने से दिल्ली और देहरादून के बीच की दूरी तय करने में लगने वाला समय काफी कम हो जाएगा, जिससे आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। खास तौर पर पर्यटन व्यापार और स्थानीय लोगों के दैनिक आवागमन पर इसका सीधा असर पड़ेगा।
माना जा रहा है कि इस परियोजना के शुरू होते ही उत्तराखंड में विकास की रफ्तार और तेज होगी। राज्य को देश के बड़े शहरों से बेहतर जुड़ाव मिलेगा। पीएम इसके साथ ही एक रोड शो किया। साथ ही पीएम मोदी देहरादून के डाट काली मंदिर में भी ध्यान लगाया पूजा पाठ की। दोस्तो ये तस्वीर बेहद खास रही है। इस दौरे को लेकर एक धार्मिक पहलू भी सामने आया है। पीएम मोदी देहरादून के प्रसिद्ध डाट काली में जाकर मां काली के दर्शन किए। दोस्तो यह मंदिर क्षेत्र में बहुत श्रद्धा का केंद्र माना जाता है। यहां दूर-दूर से लोग पूजा करने आते हैं। प्रधानमंत्री पहले भी अपने कई दौरों में धार्मिक स्थलों पर जाकर पूजा-अर्चना करते रहे हैं। जिससे उनकी आस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है। अगर इस बार काली मंदिर मोदी का दर्शन करना बेहद ही खास रहा है यह दौरा आध्यात्मिक दृष्टि से भी खास बन गया। स्थानीय लोगों के लिए भी यह एक बड़ी बात रही। इससे पहले दोस्तो पीएम मोदी के दौरे के देखते हुए डाट काली मंदिर के आसपास सुरक्षा घेरा अभी से टाइट हो गया है। मंदिर समिति ने पीएम के ध्यान लगाने और दर्शन और आरती की भी व्यवस्था भी की है। खास बात ये है की पीएम सबसे पहले माता के दर्शन किए। दोस्तो जहां तक मां डाट काली मंदिर की बात है। इसका इतिहास बेहद दिलचस्प है और इसे और खास बनाती है इस मंदिर में सैकड़ों साल से जल रही जोत। जी हां दोस्तो सही सूना आपने देहरादून का डाट काली मंदिर खास है. यहां साल 1804 से पवित्र जोत जल रही है। दोस्तो बताया जाता है कि यहां सुरंग निर्माण कार्य के दौरान अजीबो गरीब स्थिति हुई। मजदूर दिन में सुंरग खोदते, रात को वही सुरंग भर जाती. उसी दौरान महंत के पूर्वजों के सपने में एक आदेश आया जिसमें जंगल के बीच में एक मंदिर स्थापित होने की बात कही गई। वहां, से एक शिला लेकर लाने और उसे स्थापित करने को कहा गया।
दोस्तो इसके बाद साल 1804 में मां डाट काली को सुरंग के पास ही इसे स्थापित किया गया। साथ ही अखंड ज्योति और हवन कुंड को जलाया गया. तब से यहां की जोत निरंतर जल रही है। दोस्तो जहां आज प्रधानमंत्री मोदी ने दर्शन पूजन किया वो मां डाट काली मंदिर एक सिद्धपीठ भी है, जहां माता सती के शरीर के एक खंड गिरा था. मां डाट काली मंदिर का प्राचीन नाम मां घाटे वाली देवी, लेकिन जब साल 1804 में मंदिर के पास मौजूद सुरंग बनी, उसके बाद इस मंदिर का नाम डाट काली मंदिर हो गया। इस सिद्धपीठ की मान्यता है कि कोई भी व्यक्ति जो मनोकामना लेकर यहां आता है, उसकी सभी मनोकामना पूरी होती है। देहरादून की वादियों में एक ऐसा स्थान है, जहां पहुंचते ही मन अपने आप शांत हो जाता है। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के लोकार्पण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डाट काली मंदिर में पूजा अर्चना की। पहाड़ियों के बीच बसा डाट काली मंदिर सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि लोगों की गहरी आस्था और विश्वास का प्रतीक है. यहां आने वाले भक्तों के लिए यह जगह किसी आध्यात्मिक पड़ाव से कम नहीं. दिलचस्प बात यह है कि देहरादून में प्रवेश करने से पहले ही इस मंदिर में माथा टेकने की परंपरा है जैसे शहर में कदम रखने से पहले देवी का आशीर्वाद लेना जरूरी हो. दोस्तो स्थानीय लोग इसे अपनी ईष्ट देवी का स्थान मानते हैं, इसलिए हर शुभ काम की शुरुआत यहीं से होती है। चाहे नया वाहन खरीदना हो या कोई नई शुरुआत, डाट काली मंदिर का नाम सबसे पहले आता है। तो दोस्तों, यह थी देहरादून के प्रसिद्ध Dat Kali Temple की वो खास कहानी, जहां आस्था, इतिहास और विश्वास तीनों एक साथ दिखाई देते हैं।एक तरफ जहां देश तेज रफ्तार विकास की ओर बढ़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ यह मंदिर हमें हमारी जड़ों, हमारी आस्था और हमारी परंपराओं से जोड़ता है।कहा जाता है कि यहां आने वाला हर भक्त अपनी मनोकामना लेकर आता है और अपने साथ विश्वास की एक नई ऊर्जा लेकर लौटता है। आज जब प्रधानमंत्री Narendra Modi ने यहां ध्यान लगाया और पूजा-अर्चना की, तो यह दृश्य सिर्फ एक औपचारिकता नहीं था, बल्कि विकास और आस्था के संगम का प्रतीक बन गया।