उत्तराखंड में अगले 48 घंटे में मानसून की दस्तक, ऑरेंज अलर्ट जारी | Uttarakhand News

Spread the love

अगले 48 घंटे में मानसून उत्तराखंड में दस्तक देने की तैयारी में है। जिसका खासा असर भी देखने को मिलेगा. मानसून को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 01 और 02 जुलाई के लिए कुछ जनपदों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके बाद प्रदेश भर में येलो अलर्ट रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ सी एस तोमर का कहना है कि केंद्र लगातार मौसम की गतिविधियों पर नज़र बनाये हुए है। उसी को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट यहाँ पर जारी किया गया है।