दोस्तो नैनीताल से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर आपकी भी सांसें थम जाएंगी चंद सेकंड और मौत बनकर पहाड़ी से लुढ़का एक विशालकाय बोल्डर, नीचे खड़ी गाड़ियों की तरफ तेजी से बढ़ता हुआ लेकिन इसी बीच एक कार ढाल बनकर खड़ी हो गईऔर कई जिंदगियां बाल-बाल बच गईं!जी हांये खौफनाक मंजर LIVE कैमरे में कैद हुआ है, जहां अचानक मचे हड़कंप के बीच महिलाओं की चीख-पुकार और अफरा-तफरी ने पूरे इलाके को दहला दिया अगर वो कार वहां नहीं होती तो क्या होता?कैसे कुछ सेकंड ने बदल दी पूरी कहानी और कैसे एक हादसा टल गया। नैनीताल, पहाड़ों की खूबसूरती, सुकून और सुरक्षित जिंदगी की उम्मीद लेकिन क्या यही पहाड़ अब खतरे की चेतावनी भी दे रहे हैं?सोमवार शाम करीब 6 बजे तल्लीताल के कृष्णापुर इलाके में जो हुआ उसने हर किसी की सांसें थाम दीं।एक विशालकाय बोल्डर पहाड़ी से टूटकर लुढ़का और सीधे आबादी क्षेत्र में जा गिरा नीचे खड़ी एक कार जिसे शायद किसी ने बस पार्क किया होगा। वही कार उस वक्त एक ढाल बन गई बोल्डर इतना बड़ा था कि उसने कार को कागज की तरह पिचका दिया लेकिन यहीं से कहानी बदल जाती है। अगर ये बोल्डर कार से आगे निकल जाता तो क्या होता?नीचे कई घर थे परिवार थे, बच्चे थे और शायद आज तस्वीर कुछ और ही होती। चट्टान के साथ गिरे मलबे ने एक बाइक और स्कूटी को भी खाई में धकेल दिया यानी खतरा कितना बड़ा था।
इसका अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है।स्थानीय लोग आज भी उस मंजर को याद कर सिहर उठते हैं लोगों का कहना है—ये कोई सामान्य घटना नहीं है, सवाल उठ रहे हैं। क्या इस हादसे के पीछे आसपास चल रहा निर्माण कार्य जिम्मेदार है?स्थानीय निवासी अनिल सिंह रावत का कहना है—“अगर ये गाड़ी वहां नहीं होती तो बड़ा नुकसान तय था।”वहीं कार मालिक पंकज चौधरी भी सवाल उठा रहे हैं—अगर बोल्डर पर ड्रिलिंग की गई थी, तो काम अधूरा क्यों छोड़ा गया?”ये सवाल सिर्फ आरोप नहीं हैं, बल्कि एक बड़ी चिंता की ओर इशारा करते हैं क्योंकि ये इलाका कोई सुनसान जगह नहीं है। यहां करीब 4 हजार परिवार रहते हैं, स्कूल जाने वाले बच्चे इसी रास्ते से गुजरते हैं तो क्या हम एक बड़े खतरे के बीच जी रहे हैं और हमें इसका एहसास भी नहीं?हादसे के बाद इलाके में डर और असुरक्षा का माहौल है लोग अपने घरों में रहने से घबरा रहे हैं क्योंकि पहाड़ी के ऊपर अभी भी कई ढीले बोल्डर मौजूद हैं खबर सामने आते ही। प्रशासन भी हरकत में आया करीब 25 परिवारों को एहतियातन सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया, लोगों को पास के स्कूल में ठहराया गया खाने-पीने की व्यवस्था की गई। एसडीएम नवाज़िश खलिक ने कहा है किबचे हुए खतरनाक बोल्डरों को तोड़ने के बाद ही लोगों को वापस भेजा जाएगा। लेकिन सबसे बड़ा सवाल अब भी वहीं है—क्या हम सिर्फ हादसे के बाद ही जागेंगे?क्या पहाड़ों में हो रहे अनियंत्रित निर्माण। ऐसी घटनाओं को बढ़ावा दे रहे हैं?क्या सुरक्षा मानकों का पालन हो रहा है या फिर विकास की दौड़ में हम खतरे को नजरअंदाज कर रहे हैं?नैनीताल जैसी संवेदनशील जगह जहां भूस्खलन और चट्टान गिरने का खतरा हमेशा बना रहता है वहां अगर थोड़ी सी भी लापरवाही हो तो उसका अंजाम कितना भयानक हो सकता है। ये इस घटना ने साफ कर दिया है।ये सिर्फ एक हादसा नहीं बल्कि एक चेतावनी है, एक संकेत कि अब भी समय है संभलने का। जरूरत हैसख्त निगरानी की, जिम्मेदार निर्माण की और सबसे जरूरी—लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की।क्योंकि अगर आज हमने इन संकेतों को नजरअंदाज किया, तो कल शायद हमें इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़े। फिलहाल नैनीताल के कृष्णापुर में जिंदगी थमी हुई है, लोग डरे हुए हैं और इंतजार कर रहे हैं—एक सुरक्षित कल का लेकिन सवाल अब भी गूंज रहा है—क्या अगली बार भी कोई “कार” ही ढाल बनेगी या हम वक्त रहते खतरे को समझ पाएंगे?