दून पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का सरगना | Uttarakhand News

Spread the love

देहरादून : राष्ट्रीय पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से ठगी करने वाले अन्तर्राज्जीय ठग गिरोह का सरगना चढा दून पुलिस के हत्थे।अभियुक्त द्वारा स्वंय को राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी का निजी सचिव बताकर एक महिला जनप्रतिनिधि से करी थी ठगी। अभियुक्त द्वारा गूगल के माध्यम से राजनैतिक पार्टियों से जुडे वरिष्ठ नेताओं व उनके सहयोगियों/करीबियों के सम्बन्ध में जुटाई जाती थी जानकारी। अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा कई अन्य राज्यो में भी राजनैतिक पार्टियों से जुडे नेताओ से पद/टिकट दिलाने के नाम पर ठगी किया जाना आया प्रकाश में। अभियुक्त के उत्तराखण्ड में भी राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से जुडे कई वरिष्ठ नेताओं के सम्पर्क में होने की पुलिस को मिली जानकारी।