उत्तराखंड विधानसभा चुनाव (Uttarakhand Assembly Elections) में सभी सीटों पर मतदान होने के बाद प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद है. नतीजे 10 मार्च को आने हैं. इसके पहले ही भाजपा और कांग्रेस की ओर से जीत के दावे भी जारी हैं. कांग्रेस के नेता और पूर्व सीएम हरीश रावतने कहा है कि हम निश्चित तौर पर जीत की तरफ जा रहे हैं. कांग्रेस बहुत अच्छे बहुमत से यहां चुनाव जीत रही है. हम सरकार बनाएंगे. वहीं, सीएम फेस कौन होगा यह बताने में वह असहज भी दिखाई दिए.
पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस को व्यापक समर्थन मिला है. हम निश्चित जीत की तरफ बढ़ रहे हैं. कांग्रेस की सरकार बनने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ही सीएम का चयन करेंगी. साथ ही अब प्रदेश अब दलबदल करने की हिम्मत कोई नहीं करेगा. वर्ष 2016 में हुआ दलबदल उत्तराखंड में आखिरी दलबदल था.
इसके साथ ही हरीश रावत अपने पूर्व के बयान से भी पलटते नजर आए. उन्होंने पहले कहा था कि कांग्रेस की सरकार बनने पर या तो वो सीएम बनेंगे या फिर घर बैठेंगे. मीडिया के सवाल के जवाब में रावत ने कहा कि जब तक सोनिया जी का निर्णय नहीं आ जाता, तब तक सीएम को लेकर कयास लगते ही रहेंगे, लेकिन अटल सत्य यही है कि निर्णय सोनिया ही करेंगी.
वर्ष 2016 का दलबदल उत्तराखंड का अंतिम दलबदल
रावत ने कहा कि उत्तराखंड में दलबदल की अब कोई संभावना-आशंका नजर नहीं आती. दरअसल, वर्ष 2016 में जो लोग कांग्रेस छोड़कर गए थे, वो ही भाजपा में खुश नहीं रहे.