Uttarakhand Police: पुलिसकर्मियों के कंधे पर अब नहीं दिखेगा एक सितारा, सभी जिलों के कप्तानों को भेजा पत्र

Spread the love

उत्तराखंड पुलिस में कंधे पर एक सितारा लगाने की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। बावजूद इसके बहुत से कर्मचारी इस तरह की वर्दी पहन रहे हैं। पुलिस मुख्यालय ने इस पर संज्ञान लेते हुए सभी जिलों के कप्तानों से इसे रोकने के आदेश जारी किए हैं। मुख्यालय की ओर से सभी जिला प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि सेवा नियमावली-2018 को संशोधित कर उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल और अपर उप निरीक्षक नियमावली-2022 के तहत हेड कांस्टेबल (प्रोन्नत वेतनमान) के लिए निर्धारित वर्दी (दोनों कंधों पर एक सितारा, लाल व नीले रंग का रिबन) का प्रविधान समाप्त किया जा चुका है। इसके बावजूद भी कुछ पुलिसकर्मी वर्दी धारण कर रहे हैं। ऐसे प्रशिक्षित हेड कांस्टेबल जिन्होंने मौलिक पद (कांस्टेबल के पद की सेवा मिलाकर) के संदर्भ में 16 वर्ष की नियमित संतोषजनक सेवा पूर्ण कर ली है और जिन्हें उप निरीक्षक के पद के समकक्ष वेतनमान स्वीकृत हो चुका है, को हेड कांस्टेबल (प्रोन्नत वेतन) का पदनाम दिया जाएगा। इनके कार्यों का निर्धारण विभागाध्यक्ष करेंगे।