जी हां दोस्तो हाल में एक बिल्डर की दंबंगई की तस्वीरें खूब वायरल हुई थी। देहरादून से जहां डीआरडीओ के कर्मचारी के परिवार को ना सिर्फ परेशान किया गया था। बल्की मार पीट भी गई थी उस बिल्डर के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई जानकारी नहीं आई लेकिन देहरादून से ही एक ऐसा वीडियो सामने जहां लोगों के हाउस अरेस्ट जैसे हालात बन गए। सड़क पर दबंग के कब्जे की खबर ने हड़कंप मचा दिया है। कैसे लोग घरों में कैद होने को हो गए मजबूर बताउंगा आपको। दोस्तो ये वीडियो हैरान करता है ये वहां रहने वाले लोगों को परेशान कर रहा है, ये वीडियो तो वायरल हो गया लेकिन इस पर खुलकर कोई भी बोलने को तैयार नहीं है। शायद इलाकाई लोग इस बात से डरे हुए हैं कि कहीं दंबग उनको कोई नुकसान ना पहुंचा दे, लेकिन मै आपको खबर बताता हूं जो जानकारी मै जुटा पाया। दोस्तो देहरादून की चंद्रलोक कॉलोनी से सामने आया यह वीडियो कई सवाल खड़े कर रहा है। यहां आरोप है कि एक व्यक्ति द्वारा सड़क पर निर्माण सामग्री डालकर पूरा रास्ता ही अवरुद्ध कर दिया गया, जिससे स्थानीय लोगों के लिए अपने ही घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि लोग इसे “हाउस अरेस्ट” जैसे हालात बता रहे हैं, लेकिन सवाल ये है कि आखिर सार्वजनिक रास्ते पर इस तरह का कब्जा कैसे हो गया? क्या प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं थी, या फिर कार्रवाई में कहीं लापरवाही हो रही है? और कब तक लोग इस तरह की परेशानियों का सामना करते रहेंगे?देहरादून: चंद्रलोक कॉलोनी से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाया जा रहा है कि एक व्यक्ति ने कथित रूप से पूरी सड़क पर निर्माण सामग्री डालकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया है। स्थानीय लोगों का दावा है कि वे घरों में फंसे हैं और प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
दोस्तो स्थानीय निवासियों का कहना है कि उनका गली से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है, घरों से निकलने का रास्ता लगभग बंद है और स्थिति “हाउस अरेस्ट” जैसी बन गई है। लोगों का आरोप है कि सामान्यतः सड़क पर थोड़ा सा सामान रखने पर भी कार्रवाई हो जाती है, लेकिन इस मामले में अब तक कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया। इससे नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। दोस्तो स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए, रास्ता तुरंत खुलवाया जाए और जिम्मेदार व्यक्ति पर कार्रवाई हो। अब तक इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। देहरादून की चंद्रलोक कॉलोनी से सामने आया यह मामला एक बार फिर प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। आरोप है कि एक व्यक्ति द्वारा सड़क पर निर्माण सामग्री डालकर पूरा रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया, जिससे स्थानीय लोगों का अपने ही घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि लोग इसे “हाउस अरेस्ट” जैसे हालात बता रहे हैं, लेकिन बड़ा सवाल ये है कि आखिर एक सार्वजनिक सड़क पर इस तरह का कब्जा कैसे हो गया? क्या प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं थी, या फिर शिकायतों के बावजूद कार्रवाई में देरी होती रही? और सबसे अहम सवाल—कब तक लोग इस तरह की परेशानियों का सामना करते रहेंगे?स्थानीय लोगों का आरोप है कि मामूली मामलों में भी कार्रवाई हो जाती है, लेकिन इस मामले में अब तक कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया है।
इससे नगर निगम और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।तो क्या वायरल वीडियो के बाद अब कार्रवाई तेज होगी? क्या लोगों को उनके घरों से निकलने का रास्ता वापस मिलेगा? और क्या ऐसे मामलों पर प्रशासन अब सख्ती दिखाएगा?यही देखना अहम होगा, लेकिन दोस्तो देहरादून में सरेआम दबंगई करने वाले प्रॉपर्टी डीलर बिल्डर आखिर इतने बेखोफ क्यों है। कुछ दिन पहले की ही तो बात है जब रायपुर क्षेत्र स्थित एटीएस कालोनी में एक बार फिर बिल्डर की दबंगई देखने को मिली है। एमडीडीए की जमीन पर दीवार का निर्माण करवा करा रहे बिल्डर का जब डीआरडीओ में तैनात साइंटिस्ट ने विरोध किया तो बिल्डर ने उन्हें पीट दिया।हंगामा होने पर इसकी शिकायत पीड़ित की पत्नी ने रायपुर थाने में तहरीर दी। इस मामले में रायपुर थाना पुलिस ने आरोपित बिल्डर पुनीत अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस को दी तहरीर में डीआरडीओ में तैमात सीनियर साइंटिस्ट है शिखा ने बताया कि उनके पति भी डीआरडीओ में साइंटिस्ट हैं। सोमवार दोपहर को बिल्डर पुनीत अग्रवाल की ओर से एमडीडीए की जमीन पर कब्जा करके दीवार निर्माण का कार्य किया जा रहा था। अब लोगों का उनके घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल कर दिया है दबंग ने आप क्या कहेंगे इस खबर को लेकर खुलेआम हो रही दबंगई को लेकर।