केदारनाथ धाम यात्रा में वायरल वीडियो को लेकर मचे बवाल के बाद अब बड़ा एक्शन सामने आया है। प्रशासन ने यात्रा के बीच ही कई अहम नियमों में बदलाव कर दिए हैं और व्यवस्थाओं को और सख्त बना दिया गया है। ड्रोन पर रोक से लेकर भीड़ नियंत्रण तक नए फैसले लागू किए जा रहे हैं। लेकिन सवाल ये उठता है कि क्या ये सख्ती श्रद्धालुओं के अनुभव को और बेहतर बनाएगी, या फिर यात्रा की चुनौतियां और बढ़ जाएंगी? और क्या इन बदलावों से व्यवस्था पर उठ रहे सवालों का जवाब मिल पाएगा? दोस्तो केदारनाथ धाम यात्रा इस समय अपने चरम पर है, लेकिन इसी बीच वायरल वीडियो को लेकर मचे बवाल के बाद प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। यात्रा व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए कई अहम नियमों में बदलाव किए गए हैं। अब ड्रोन से लेकर भीड़ प्रबंधन तक, हर स्तर पर सख्ती बढ़ा दी गई है। सवाल यह है कि क्या इन नए नियमों से यात्रा और सुगम होगी, या फिर श्रद्धालुओं की चुनौतियाँ बढ़ेंगी। मै आपको बताउंगा कैसे अब प्रशासन की सख्ती देखने को मिल रही है वो यात्रा के ठीक बीचो बीच।
केदारनाथ धाम में इस बार यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह हाई अलर्ट पर है। रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने हालात की गंभीरता को देखते हुए खुद कमान संभाल ली है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने लगातार दूसरी बार धाम पहुंचकर जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की सख्त समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि केदारनाथ यात्रा में अब किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इतना ही नहीं दोस्तो केदारनाथ धाम पहुंचते ही डीएम ने यात्रा मजिस्ट्रेट, सेक्टर और सब-सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित पुलिस, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, पेयजल, विद्युत, पशुपालन और सुलभ विभाग के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। इस बैठक में जिलाधिकारी ने पिछले दो दिनों की यात्रा का फीडबैक लिया. अधिकारियों के अनुभवों के आधार पर व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़, तेज और श्रद्धालु-केंद्रित बनाने के लिए मौके पर ही कड़े निर्देश जारी किए गए। दोस्तो श्री केदारनाथ धाम यात्रा को अधिक सुव्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी श्री विशाल मिश्रा देर शाम धाम पहुंचे और व्यवस्थाओं का मौके पर निरीक्षण किया। उन्होंने पिछले दो दिनों की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर फीडबैक लिया और श्रद्धालुओं से सीधे संवाद कर उनके अनुभव और सुझाव भी जाने। अधिकारियों को निर्देश—श्रद्धालुओं के साथ शिष्ट और सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखें, हर स्तर पर सतर्कता बढ़ाई जाए।
मंदिर परिसर के आसपास ड्रोन उड़ाकर भ्रामक/नकारात्मक प्रचार करने वाले यूट्यूबर और ब्लॉगर पर सख्त कार्रवाई के निर्देश स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली और सुगमता से जुड़े विभाग 24×7 अलर्ट मोड में—शिकायतों का 10 मिनट के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाए। बीकेटीसी और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय के साथ सुचारु और निर्बाध दर्शन व्यवस्था पर विशेष जोर। दोस्तो भ्रामक खबरें फैलाने वालों पर सख्त एक्शन श्री केदारनाथ धाम की व्यवस्थाओं को लेकर भ्रामक एवं निराधार दावे करने वालों के खिलाफ अब तक रुद्रप्रयाग में 3 FIR दर्ज की जा चुकी हैं। कृपया अफवाहों पर ध्यान न दें। श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित एवं नियमानुसार दर्शन कराए जा रहे हैं। दोस्तो सबसे अहम निर्णय लेते हुए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में यूट्यूबर व ब्लॉगर ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ ही यात्रा के खिलाफ किसी भी प्रकार के भ्रामक वीडियो, ब्लॉग या रील प्रसारित करने वालों पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जिला सूचना अधिकारी को 24×7 निगरानी रखते हुए ऐसे मामलों में तुरंत संज्ञान लेकर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है। दोस्तो व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत और सुलभ सेवाओं से जुड़े सभी कर्मचारियों को 24×7 अलर्ट मोड में रहने का आदेश दिया गया है। किसी भी शिकायत की स्थिति में संबंधित विभाग को सिर्फ 10 मिनट के भीतर संपर्क कर समाधान करना अनिवार्य किया गया है। लापरवाही पर जवाबदेही तय कर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा दोस्तो डीएम ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को श्रद्धालुओं के साथ मधुर, संयमित और सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा यात्रा की छवि और श्रद्धालुओं का अनुभव सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए हर स्तर पर संवेदनशीलता और तत्परता अनिवार्य है। इसके साथ ही बीकेटीसी (BKTC) के कार्मिकों को प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय बनाते हुए दर्शन व्यवस्था को निर्बाध, तेज और सुगम बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी श्रद्धालु को अनावश्यक प्रतीक्षा या असुविधा का सामना न करना पड़े। इस बार केदारनाथ यात्रा में प्रशासन पूरी तरह ‘सुपर एक्टिव और जीरो टॉलरेंस मोड’ में है।