देहरादून के बैरागीवाला गांव में 13 जून को सिंचाई के पानी को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ और गांव के विनोद कश्यप की विशेष समुदाय के लोगों ने हत्या कर दी । इस मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है , हालाकि मुख्य आरोप अभी फरार चल रहा है । लेकिन गांव में अब हालत पहले से बेहतर है। वॉक थ्रू गांव के टूटे घर दिखाते हुए। घटना के बाद से बैरागीवाला गांव में डर का माहौल था , कई मुस्लिम परिवार गांव से बाहर चले गए थे , लेकिन अब गांव में फिर से लोग वापस आ गए हैं । गांव की दुकानें भी खुलने लगी हैं। बैरागी वाला गांव में बड़ी संख्या में पुलिस और itbp जवान तैनात लिए गए हैं , गांव के प्रधान विक्की कश्यप का कहना है की गांव में अब शांति है , गांव में जो लोग घटना के लिए जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ कार्रवाई हुई है , लेकिन गांव के लोग सालों से मिल कर साथ रहते हैं। बैरागी वाला गांव के मुस्लिम लोगों का भी कहना है कि घटना बहुत निंदनीय है । इस गांव में पहले कभी ऐसा नहीं हुआ है , जिन लोगों ने अपराध किया है उन पर कार्रवाई होनी चाहिए।