मानसून से पहले PWD अलर्ट, बारिश से निपटने को तैयार PWD | Uttarakhand News

Spread the love

उत्तराखंड में मानसून दस्तक से पहले लोक निर्माण विभाग ने सड़कों को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी है। पीडब्ल्यूडी सचिव पंकज कुमार पांडे से मिली जानकारी के मुताबिक मानसून के दौरान लैंडस्लाइड और बंद मार्ग वाली जगहों पर 15 जून से मशीन और मैंनपावर की टीम को तैनात किया गया है। इसके साथ ही ऐसे हालातो की मॉनिटरिंग करने के लिए हर जगह पर एक अधिकारी को इंचार्ज के तौर पर तैनात किया जाता है, ताकि समय रहते व्यवस्थाओं को बेहतर किया जा सके। साथ ही आपदा और लोक निर्माण विभाग की ऑफिशल साइट पर भी इसकी जानकारी साझा की जाती है।