सविन बंसल ने ऋषिपरणा सभागार कलेक्ट्रेट में राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती वर्ष के अवसर पर वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) परिसर में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों और व्यवस्थाओं के संबंध में समीक्षा बैठक की। PM Modi’s visit to Uttarakhand बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों से कार्यक्रम स्थल की सभी व्यवस्थाओं की अद्यतन जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन को ध्यान में रखते हुए सभी विभाग अपने कार्यों की नियमित समीक्षा करें और किसी भी प्रकार की कमी न रहने दें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि आमजन की सुविधा, मार्ग-व्यवस्था और कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, उप जिलाधिकारी सदर हरी गिरी, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता लोनिवि ओमपाल सिंह, पेयजल आदि संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players