BRICS के बहाने सियासी घमासान!रूस के तेल पर गरमाई उत्तराखंड की सियासत | Uttarakhand News

Spread the love

नई दिल्ली में संपन्न हुए BRICS 2026 शिखर सम्मेलन और भारत द्वारा रूस से कच्चा तेल खरीदने के मुद्दे को लेकर उत्तराखंड की राजनीति में तीखा घमासान छिड़ गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गणेश गोदियाल ने केंद्र सरकार पर अमेरिकी दबाव में विदेश नीति को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि रूस से तेल आयात के चलते अमेरिका भारत पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने की तैयारी कर रहा है। गोदियाल ने सवाल उठाया कि भारत एक संप्रभु राष्ट्र है, इसलिए किसी तीसरे देश की धमकियों के आगे झुकने के बजाय ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक स्वायत्तता को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। इस वैश्विक प्रतिबंध की बहस को स्थानीय राजनीति से जोड़ते हुए कांग्रेस ने केंद्र सरकार की कूटनीति को सवालों के घेरे में खड़ा किया है।