Pranav Singh Champion News FIR दर्ज| Uttarakhand News | MLA Umesh Kumar | Viral Video

Spread the love

हरिद्वार जिले की खानपुर विधानसभा सीट से पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन एक बार फिर चर्चाओं में है। एक व्यक्ति ने प्रणव सिंह चैंपियन पर गाली गलौज और धमकाने का आरोप लगाया है। इस मामले में पीड़ित की तरफ पुलिस को तहरीर भी दी गई है। मामले में एक पक्ष ने चैंपियन पर जातिसूचक एवं अपशब्दों का इस्तेमाल करने, जान से मारने और महिलाओं के साथ दुष्कर्म की धमकी देने की तहरीर दी थी, जिसके बाद चैंपियन पर कार्रवाई की मांग को लेकर भीम आर्मी व अन्य संगठनों के धरना-प्रदर्शन के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

आरोप है कि प्रणव ने संजीव को लगातार गालियां दी और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उनके परिवार की महिलाओं के साथ दुष्कर्म कराने व जान से मारने की धमकी दी। यह बातचीत करते हुए वीडियो बनाया गया, जिसमें कुंवर की आवाज सुनाई देने का दावा किया गया है। यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे दलित समुदाय में आक्रोश फैल गया। बुधवार को बड़ी संख्या में भीम आर्मी के कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और पूर्व विधायक चैंपियन के खिलाफ अनुसूचित जाति का उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार करने की मांग की।