Nihang Protest Alert: उत्तराखंड-हिमाचल बॉर्डर पर भारी पुलिस बल, । Uttarakhand News। CM Dhami

Spread the love

रुद्रप्रयाग में नगरासू स्थित गुरुद्वारा साहिब में तनावपूर्ण घटनाक्रम आखिरकार समाप्त हो गया। चार दिनों तक चर्चा और चिंता का विषय बने इस प्रकरण का समाधान संवाद एवं आपसी सहमति के माध्यम से निकला। Uttarakhand Nihang Sikh Dispute गुरुद्वारे की छत पर डटे निहंग सिख मंगलवार की शाम नीचे उतर आए और बाद में बुलेट पर सवार होकर अपने धार्मिक जयघोषों के साथ वहां से रवाना हो गए। नगरासू गुरुद्वारा प्रकरण और कर्णप्रयाग घटना की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर रुद्रप्रयाग के गुलाबराय मैदान में जनसभा हुई। जनसभा में काफी संख्या युवा और महिलाएं पहुंचीं। सभी ने ‘जय पहाड़, जय पहाड़ी’, ‘निष्पक्ष जांच करो’ और ‘पहाड़ के सम्मान की रक्षा करो’ जैसे नारों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया।