पुलिस ने खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने, गाली-गलौज करने एवं धमकी देने समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। Pranav Singh Champion Video पुलिस ने चैंपियन का बताया जा रहा वायरल वीडियो सामने आने के बाद यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लक्सर कोतवाली क्षेत्र के संजीव कुमार और प्रणव सिंह चैंपियन के बीच गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद कथित रूप से चैंपियन की ओर से संजीव को फोन पर भद्दी गालियां दी गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। आरोप है कि घटना को लेकर बात करने पर पूर्व विधायक चैंपियन ने कार चालक को जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने और परिवार की महिलाओं के साथ दुष्कर्म कराने की धमकी दी। वहीं, मामले में चैंपियन के गनर ने भी कार सवार लोगों पर गाली देने और वाहन में टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players