पहाड़ों की रानी मसूरी के व्यस्त पिक्चर पैलेस चौक पर देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो परिवारों की महिलाओं और युवतियों के बीच बीच सड़क पर हिंसक झड़प हो गई। पुरानी रंजिश के चलते शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते इस कदर बढ़ा कि दोनों पक्षों में सरेराह जूते-चप्पल और थप्पड़ चलने लगे। इन दिनों शहर में चल रहे शरदोत्सव के कारण वहां भारी संख्या में लोग मौजूद थे, लेकिन इस गंभीर माहौल के बीच कुछ हुड़दंगी पर्यटक संवेदनशीलता भूलकर सड़क पर ही मजे लेते हुए डांस करने लगे, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मसूरी कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और कानून-व्यवस्था को हाथ में लेने के आरोप में दो युवतियों को हिरासत में ले लिया। इस हाईवोल्टेज ड्रामे के दौरान आरोपी महिलाओं ने मौके पर कवरेज कर रहे स्थानीय मीडियाकर्मियों के कैमरों पर हाथ मारकर उनके साथ भी अभद्रता करने का प्रयास किया। मुख्य पर्यटन सीजन के दौरान शहर के सबसे व्यस्त चौराहे पर हुई इस जूतमपैजार की घटना ने न सिर्फ स्थानीय प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि देवभूमि की छवि को भी ठेस पहुंचाई है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players