नगर पालिका चुनाव के दौरान न्यू मंडी परिसर स्थित स्ट्रांग रूम के बाहर हुई हिंसक झड़प के बाद किच्छा का राजनीतिक पारा चरम पर है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हुई तीखी नोकझोंक और हाथापाई के बाद पूर्व भाजपा विधायक राजेश शुक्ला कार्यकर्ताओं और मीडिया कैमरों के सामने फूट-फूटकर रो पड़े। बेहद भावुक नजर आ रहे शुक्ला ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार राजेश प्रताप सिंह और उनके समर्थकों ने पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ अभद्र व्यवहार और धक्का-मुक्की की। इस दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन पर भी कांग्रेस के दबाव में काम करने का आरोप लगाया और कहा कि उनके कार्यकर्ताओं को जानबूझकर प्रताड़ित किया जा रहा है। रोते हुए पूर्व विधायक ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए सनसनीखेज दावा किया कि उन्हें उत्तर प्रदेश के कुछ बाहुबलियों से अपनी जान का खतरा है। गौरतलब है कि यह पूरा विवाद कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ द्वारा स्ट्रांग रूम की सुरक्षा पर सवाल उठाकर धरने पर बैठने के बाद शुरू हुआ था, जो देखते ही देखते दोनों गुटों के बीच पथराव और हिंसक टकराव में बदल गया।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players