तीर्थ नगरी हरिद्वार के रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड परिसर में आज उस समय माहौल गरमा गया, जब स्थानीय ऑटो व टेंपो यूनियन के चालकों ने ऑनलाइन बाइक टैक्सी सेवा ‘रैपिडो’ के कप्तानों का हिंसक विरोध शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक ताजा वीडियो में स्थानीय चालक रैपिडो बाइक की चाबियां निकालते और उनके चालकों के साथ सरेआम बदसलूकी व नोकझोंक करते नजर आ रहे हैं। इस घटना के बाद से पूरे स्टैंड परिसर में तनाव की स्थिति बनी हुई है। स्थानीय ऑटो-टेंपो यूनियन का आरोप है कि वे भारी टैक्स और स्टैंड शुल्क चुकाकर काम करते हैं, लेकिन ऐप-आधारित सेवाएं कम दाम का लालच देकर उनके स्टैंड के भीतर से ही सवारियां उठा रही हैं। चालकों का यह भी दावा है कि कई रैपिडो चालक प्राइवेट नंबर प्लेट की गाड़ियों का कमर्शियल इस्तेमाल कर रहे हैं, जो परिवहन नियमों के खिलाफ है। दूसरी ओर, ऑनलाइन बाइक चालकों का कहना है कि यात्रियों को अपनी मर्जी से वाहन चुनने का अधिकार है और उनके साथ की जा रही गुंडागर्दी पूरी तरह अवैध है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players