ऋषिकेश में महिलाओं से अभद्रता का वीडियो!जानकी सेतु के पास आखिर क्या हो रहा था? | Uttarakhand News

Spread the love

ऋषिकेश के मुनि की रेती क्षेत्र से महिला सुरक्षा को तार-तार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। जानकी सेतु के पास स्थित एक पार्क में कुछ युवकों द्वारा महिलाओं को देखकर अश्लील इशारे करने और अभद्रता करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद से स्थानीय निवासियों, व्यापारियों और तीर्थयात्रियों में भारी आक्रोश है। पवित्र धार्मिक स्थल पर हुई इस शर्मनाक हरकत ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था और असामाजिक तत्वों के बढ़ते हौसलों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।स्थानीय लोगों का आरोप है कि जानकी सेतु से लेकर गंगा रिजॉर्ट तक का पूरा तटवर्ती इलाका शाम ढलते ही नशेड़ियों और संदिग्ध युवकों का अड्डा बन जाता है। यहाँ आने वाले असामाजिक तत्व आए दिन महिला श्रद्धालुओं और पर्यटकों पर फब्तियां कसते हैं और हुड़दंग मचाते हैं। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।